दिल्ली के पुस्तक मेले को पीछे छोड़ देगा पुणे पुस्तक महोत्सव! विश्वास पाटील ने जताया भरोसा

Pune Book Festival 2026 का चौथा संस्करण 12 से 20 दिसंबर तक फर्ग्युसन कॉलेज में होगा। विश्वास पाटील ने कहा कि पुणे पुस्तक महोत्सव एक-दो साल में दिल्ली के पुस्तक मेले को पीछे छोड़ सकता है।
Pune Book Festival 2026 Dates And Venue
विश्वास पाटील(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे पुस्तक महोत्सव का चौथा संस्करण बारह से बीस दिसंबर तक आयोजित होगा।

  • विश्वास पाटील ने कहा कि यह मेला दिल्ली के मेले को पीछे छोड़ेगा।

  • इस आयोजन से पुणे शहर में एक बार फिर से वाचन संस्कृति बढ़ेगी।

Pune Book Festival 2026 Dates And Venue: देश में अब तक दिल्ली के पुस्तक मेले को सबसे प्रतिष्ठित माना जाता था, लेकिन पुणे पुस्तक महोत्सव को मिल रहे उत्साहपूर्ण प्रतिसाद ने इस धारणा को बदलना शुरू कर दिया है। आने वाले एक-दो वर्षों में पुणे पुस्तक महोत्सव दिल्ली के पुस्तक मेले को भी पीछे छोड़ देगा।

वरिष्ठ साहित्यकार और 99वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष विश्वास पाटील ने शुक्रवार को यह विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि 'दिल्ली का तख्त बचाए रखता है मेरा महाराष्ट्र' यह कहावत पुणेकरों ने अपने पुस्तक प्रेम से सार्थक कर दिखाई है।

12 दिसंबर से फर्ग्युसन कॉलेज में सजेगा पुस्तक महोत्सव

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी), पुणे महानगरपालिका, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, फर्ग्युसन कॉलेज और समर्थ युवा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित पुणे पुस्तक महोत्सव का चौथा संस्करण 12 से 20 दिसंबर 2026 तक फर्ग्युसन कॉलेज परिसर में होगा। महोत्सव के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन विश्वास पाटील के हाथों किया गया। इस अवसर पर वे बोल रहे थे।

Pune Book Festival 2026 Dates And Venue
मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

डिजिटल युग में भी पुस्तकों और शोध का कोई विकल्प नहीं

पाटील ने कहा कि पुणे शहर जैसे ग्रंथप्रेमी शहर में इतने बड़े पुस्तक महोत्सव का आयोजन होना स्वाभाविक है। यहां के लोग पुस्तकों और लेखकों से गहरा प्रेम करते हैं। आज रेल और बस यात्राओं में भी लोगों के हाथों में किताबें कम दिखाई देती हैं। ऐसे समय में पुणे पुस्तक महोत्सव के माध्यम से पढ़ने की संस्कृति को फिर से प्रोत्साहन मिल रहा है। डिजिटल युग में भी ज्ञान और शोध का कोई विकल्प नहीं है।

Pune Book Festival 2026 Dates And Venue
पहले सुनेत्रा पवार के ऑफिस से फोन, अब पार्थ पवार की विधायकों के साथ अचानक बैठक; NCP में क्या पक रहा है?

पुणे की पहचान बन रहा पढ़ने की संस्कृति का उत्सव

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेश गोसावी ने कहा कि पुस्तक महोत्सव से पुणे की पहचान पढ़ने की संस्कृति को संजोने वाले शहर के रूप में बन रही है। वहीं, महोत्सव के मुख्य संयोजक राजेश पांडे ने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पढ़ने की संस्कृति को आगे बढ़ाने वाला आंदोलन है। पुणेकरों की भागीदारी ने इसे शहर की सामूहिक विरासत बना दिया है।

इस अवसर पर डॉ. पराग कालकर, प्रमोद रावत, सोमनाथ पाटील, प्रसेनजीत फडणवीस सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

पुणे के 'शांतता... पुणेकर वाचत आहेत' अभियान से प्रेरित होकर सिंगापुर में रहने वाले मराठी नागरिकों ने भी 'शांतता... सिंगापुर वाचत आहे' उपक्रम शुरू किया है। इससे पुणे की वाचन संस्कृति का संदेश विदेशों तक पहुंच रहा है।

राजेश पांडे (मुख्य संयोजक, पुस्तक महोत्सव)

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट