यवतमाल में शैक्षणिक सत्र की तैयारी: 3327 स्कूलों के 2.8 लाख छात्रों को मिलेंगी 15.5 लाख मुफ्त पाठ्यपुस्तकें

Yavatmal News: शिक्षा विभाग जून से पहले कक्षा 1 से 8 के 2.8 लाख विद्यार्थियों को 15.57 लाख पाठ्यपुस्तकें वितरित करेगा। गुणवत्ता सुधार हेतु पहली बार जिले में शाला प्रवेशोत्सव कक्ष की स्थापना की गई है।
Yavatmal education dept to distribute 15.57 lakh textbooks to 2.8 lakh students of classes 1-8 before June. For the first time, a Shala Praveshotsav Cell is set up to boost enrollment.
यवतमाल शिक्षा विभाग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Yavatmal Education News: नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत जून महीने में होती है। फिलहाल शैक्षणिक सत्र की शुरूआत नहीं हुई है। लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा पहली से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यपुस्तकें स्कूलों तक पहुंचाने के लिए पहल आरंभ कर दी है। सप्ताहभर में अमरावती बालभारती मंडल की ओर से जिले के पंचायत समिति स्तर पर 15 लाख 57 हजार 712 पाठ्यपुस्तकों की खेप पहुंचायी जाएगी। इसके बाद शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर स्कूल के पहले दिन विद्यार्थियों पाठ्यपुस्तकें दी जाएगी। जिले में जिला

परिषद की 2103, नगरपालिका की 109, अनुदानित 546, गैर-अनुदानित 359 तथा 210 आश्रमशालाएं हैं। इस प्रकार जिले में कुल 3327 स्कूल कार्यरत हैं। जिला परिषद, नगरपालिका, अनुदानित, गैर-अनुदानित और निजी मिलाकर जिले में 3000 से अधिक स्कूल हैं। वर्ष से पहली कक्षा से सीबीएसई पैटर्न जिला परिषद स्कूलों में लागू किया गया है। इसके अनुसार सीबीएसई की पाठ्यपुस्तकें विभिन्न स्कूलों तक इस पहुँचाई गई हैं। बालभारती महामंडल से भी पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं।

स्कूलें शुरू होने के पहले ही दिन कक्षा पहलीं से आठवीं के जिले के 2 लाख 80 हजार 275 विद्यार्थियों को कुल 15 लाख 57 हजार 712 पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी। शिक्षा विभाग ने शाला प्रवेशोत्सव के माध्यम से नए विद्यार्थियों का स्वागत करने और विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करने की योजना बनाई है, ताकि पहला दिन यादगार और उत्साहपूर्ण बने।

पहली बार शाला प्रवेशोत्सव कक्ष की स्थापना

नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए शाला प्रवेश महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष पहली बार प्रत्येक यवतमाल जिले में शाला प्रवेशोत्सव कक्ष स्थापित किया जाएगा। इसमें आवश्यक अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। यह उपक्रम स्थानीय स्वशासन संस्थानों के स्कूलों की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

तहसील निहाय वितरण

क्रमांक तहसील पाठ्यपुस्तकें
1 महागाव 1,22,595
2 यवतमाल 1,55,552
3 पांढरकवडा 79,609
4 कलंब 51,346
5 घाटंजी 72,082
6 बाभुलगांव 44,546
7 रालेगांव 49,040
8 दारव्हा 1,14,501
9 वणी 66,980
10 दिग्रस 99,967
11 मारेगांव 34,740
12 नेर 63,181
13 आर्णी 99,808
14 पुसद 2,43,619
15 झरीजामणी 35,482
16 उमरखेड 1,72,664
कुल 15,57,712
Navbharat Live
navbharatlive.com