यवतमाल सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने संजय देशमुख, नितिन भुतड़ा और विजय जाधव उपाध्यक्ष निर्वाचित

Sanjay Deshmukh Chairman: यवतमाल जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर सांसद संजय देशमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए। भाजपा के नितिन भुतड़ा और राकांपा के विजय जाधव को उपाध्यक्ष बनाया गया।
yavatmal district cooperative bank sanjay deshmukh chairman
यवतमाल जिला सहकारी बैंक(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • यवतमाल जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद संजय देशमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए।

  • भाजपा के नितिन भुतड़ा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के विजय जाधव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

  • बैंक के इतिहास में पहली बार दो उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

Yavatmal District Cooperative Bank: यवतमाल जिले की आर्थिक जीवनरेखा मानी जाने वाली यवतमाल जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। बैंक के अध्यक्ष पद पर शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद संजय देशमुख का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

वहीं, बैंक के इतिहास में पहली बार दो उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा के नितिन भुतड़ा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के विजय जाधव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्तियों पर आधिकारिक मुहर

चुनाव के बाद आज आयोजित विशेष सभा में इन नियुक्तियों पर आधिकारिक मुहर लगाई गई। करीब 25 वर्षों बाद कांग्रेस के हाथों से बैंक की सत्ता छीनकर महायुति के 'बलिराजा सहकार पैनल ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। सत्ता के बंटवारे के तय फॉर्मूले के अनुसार महायुति ने के तीनों घटक दलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। दिग्रस तहसील गुट से बैंक संचालक निर्वाचित हुए सांसद संजय देशमुख को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।

yavatmal district cooperative bank sanjay deshmukh chairman
Pollution: ठाणे की अधरवाड़ी जेल झील में प्रदूषण पर सवाल, SOLAS इंडिया ने चलाया 101वां स्वच्छता अभियान

युवा और अध्ययनशील नेतृत्व

पालकमंत्री संजय राठौड़ के मार्गदर्शन में शिवसेना ने इस चुनाव में सर्वाधिक सीटें हासिल की थीं। इसी के चलते अध्यक्ष पद शिवसेना के खाते में गया। महायुति के नेताओं ने विश्वास जताया कि सांसद संजय देशमुख के अनुभव का लाभ बैंक को मिलेगा। बैंक में दो उपाध्यक्ष पदों के माध्यम से महायुति के अन्य दोनों घटक दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। महागांव तहसील गुट से निर्वाचित भाजपा के नितिन भूतड़ा को भाजपा कोटे से उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें युवा और अध्ययनशील नेतृत्व के रूप में देखा जाता है।

yavatmal district cooperative bank sanjay deshmukh chairman
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मलिंगा को रिलीज किया

बैंक के सामने खड़ीं बड़ी आर्थिक चुनौतियां

यवतमाल जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में कुल 25 संचालक पदों के लिए हुए चुनाव में महायुति के बलिराजा सहकार पैनल ने 16 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया था। वहीं, महाविकास आधाड़ी के शेतकरी सहकार पैनल को नौ सीटों पर संतोष करना पड़ा था। इस परिणाम के साथ ही करीब 25 वर्षों से बैंक पर कायम कांग्रेस के प्रभाव का अंत हुआ और महायुति ने बैंक में अपना वर्चस्व स्थापित किया।