पुणे जिला मध्यवर्ती बैंक चुनाव: भोर में थोपटे गुट का पलड़ा भारी, 74 में से 62 संस्थाओं पर भाजपा का दावा

Pune PDCC Bank Elections: पुणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक (पीडीसीसी) चुनाव में भोर तहसील की 'अ' वर्ग की 74 में से 62 संस्थाओं पर भाजपा समर्थित पूर्व विधायक संग्राम थोपटे गुट ने दावा किया है।
Pune District Central Bank Elections: Thopte Faction Holds the Upper Hand in Bhor
पुणे जिला बैंक चुनाव, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

PDCC Bank Elections Bhor Tehsil Pune: पुणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक (पीडीसीसी) चुनाव को लेकर भोर तहसील में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रतिनिधि प्रस्ताव जमा करने की प्रक्रिया में 'अ' वर्ग की अधिकांश संस्थाओं में भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों के प्रस्ताव सामने आए हैं।

75 में से 74 संस्थाओं के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें 62 पर भाजपा समर्थित गुट ने दावा किया है। इससे पूर्व विधायक संग्राम थोपटे के गुट की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

202 में से 156 संस्थाओं के प्रस्ताव

सहायक निबंधक आदिनाथ पालवे के अनुसार, 22 सितंबर की अंतिम तिथि तक भोर तहसील की कुल 202 संस्थाओं में से 156 संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

'अ' वर्ग की 75 विविध कार्यकारी सेवा सहकारी संस्थाओं में से 74 के प्रस्ताव जमा हुए हैं। इनमें 62 संस्थाओं पर भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों का दावा है। वहीं 'ब' वर्ग की 3 में से 2, 'क' वर्ग की 33 में से 25 और 'ड' वर्ग की 70 में से 55 संस्थाओं के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

थोपटे सहकार क्षेत्र में सक्रिय

भोर तहसील के सहकार क्षेत्र में पिछले तीन दशकों से थोपटे परिवार का प्रभाव रहा है। पूर्व मंत्री अनंतराव थोपटे के बाद संग्राम थोपटे भी सहकार क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।

संग्राम थोपटे इस बार जिला बैंक के संचालक पद के लिए चौथी बार चुनाव मैदान में है। अधिक संस्थाओं के प्रस्ताव अपने पक्ष में होने से उनके गुट की स्थिति मजबूत हुई है।

जगताप 10 वर्षों से संचालक

राष्ट्रवादी कांग्रेस के भालवंद जगताप पिछले 10 वर्षों से जिला बैंक के संचालक है. इस बार भाजपा समर्थित गुट ने उनके सामने चुनौती पेश की है, प्रस्ताव जमा करने की प्रक्रिया के दौरान कई संस्थाओं में प्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने को लेकर खींचतान हुई कुछ जगहों पर दो गुटों के बीच तनाव रहा, जबकि कुछ संस्थाओं में चुनाव और कुछ में निर्विरोध प्रस्ताव पारित किए गए।

Pune District Central Bank Elections: Thopte Faction Holds the Upper Hand in Bhor
मुंबई GMLR परियोजना में तेजी: TBM से 64 मीटर सुरंग की खुदाई पूरी, अक्टूबर से दूसरी मशीन

प्रक्रिया पूरी होने पर स्पष्ट होगी तस्वीर

भोर में पीडीसीसी बैंक चुनाव को लेकर भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस से जुड़े गुटों की सक्रियता बढ़ गई है। 'अ' वर्ग में भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों के 62 प्रस्तावों पर दावा किए जाने से संग्राम थोपटे गुट अपनी स्थिति मजबूत होने का दावा कर रहा है। हालांकि, दूसरी ओर देखा जाए तो चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com