Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिलाओं ने दी पुलिस थाने पर दस्तक, रोड रोमियो पर कार्रवाई की मांग, मनचलों से महिलाएं परेशान

दिग्रस में महिलाओं ने रोड रोमियो के खिलाफ पुलिस थाने पर प्रदर्शन किया, सुरक्षा की मांग की। मनचलों से परेशान महिलाएं सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 15, 2026 | 05:45 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal News: दिग्रस  शहर में रोड रोमियो का आतंक बढ़ने से महिलाओं के लिए अकेले बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. इसी के विरोध में बंग लेआउट क्षेत्र की महिलाओं ने पुलिस थाने पर धावा बोला और मनचलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शिंदे शिवसेना गुट की नगर परिषद महिला एवं बाल कल्याण सभापति स्वाती धाडवे के नेतृत्व में पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया.

ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं रोजगार की तलाश में दिग्रस शहर आती हैं, लेकिन उनके साथ पीछा करना, जबरदस्ती करना और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. हाल ही में एक महिला पर एसिड फेंकने की घटना ताजा होने के बावजूद मनचलों का आतंक कम नहीं हुआ है. शहर में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद आरोपी कैमरों से बचने के लिए चेहरे को स्कार्फ से ढंककर छेड़छाड़ की घटनाएं कर रहे हैं.

इन बढ़ती घटनाओं से शहर की महिलाएं भयभीत और परेशान हैं. इसी कारण बंग लेआउट और राधानगरी क्षेत्र की महिलाओं ने दिग्रस पुलिस थाने पहुंचकर ज्ञापन दिया और संबंधित रोड रोमियो पर तत्काल कार्रवाई की मांग की. महिलाओं ने थाणेदार तेजस सारडा से ऐसे आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

डॉ. आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन, योजना का सीईओ ने शुभारंभ

मीरा-भायंदर की सड़कों पर ‘जॉम्बी’? खौफनाक वीडियो वायरल होने से ड्रग्स रैकेट का शक, पुलिस अलर्ट

दर्यापुर तहसील कार्यालय की लापरवाही, जन्म प्रमाणपत्र के लिए नागरिक परेशान

भीषण गर्मी से किसान व मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित, ठंडे पेय, शरबत और आइसक्रीम की मांग में इजाफा

Women knocked on the door of the police station

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2026 | 04:52 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.