Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डॉ. आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन, योजना का सीईओ ने शुभारंभ

डॉ. आंबेडकर जयंती पर अकोला में ग्रामीण प्रतिभा विकास योजना का शुभारंभ, निशुल्क प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को मिलेगा नया अवसर।

  • Author By Manish Vishwabhno | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 15, 2026 | 05:43 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर अकोला जिला परिषद में शिक्षा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी उपक्रम शुरू किया गया. अकोला जिला परिषद के संविधान सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. बाबासाहब आंबेडकर ग्रामीण प्रतिभा विकास योजना का उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य शुभारंभ किया गया. इस योजना का शुभारंभ जिला परिषद की प्रशासक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनीता मेश्राम के हाथों हुआ.

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ग्रामीण विकास यंत्रणा के प्रकल्प संचालक, सामान्य प्रशासन विभाग के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी दिगंबर लोखंडे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलिराम गाढवे, निर्माण कार्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रकाश इंगले, कृषि एवं समाज कल्याण अधिकारी डॉ. तुषार जाधव, माध्यमिक शिक्षणाधिकारी अरविंद मोहरे, प्राथमिक शिक्षणाधिकारी रतनसिंग पवार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

पूर्णतः निशुल्क प्रशिक्षण इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के होनहार और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को NEET, JEE और CET जैसी स्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए उच्चस्तरीय, नियोजनबद्ध और पूर्णतः निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. आधुनिक शिक्षण सुविधाएं, अनुभवी मार्गदर्शक और उचित दिशा के माध्यम से ग्रामीण विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक युग में सक्षम बनाने का उद्देश्य इस योजना का है.

सम्बंधित ख़बरें

मीरा-भायंदर की सड़कों पर ‘जॉम्बी’? खौफनाक वीडियो वायरल होने से ड्रग्स रैकेट का शक, पुलिस अलर्ट

दर्यापुर तहसील कार्यालय की लापरवाही, जन्म प्रमाणपत्र के लिए नागरिक परेशान

भीषण गर्मी से किसान व मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित, ठंडे पेय, शरबत और आइसक्रीम की मांग में इजाफा

बाल विवाह रोकने का लें संकल्प, अकोला जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने किया आह्वान

अवसर का लाभ उठाकर उज्ज्वल भविष्य निर्माण करें मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनीता मेश्राम ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में पहली बार शुरू किया गया यह अभिनव उपक्रम ग्रामीण विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

उन्होंने जिले के पात्र विद्यार्थियों से इस स्वर्ण अवसर का लाभ उठाकर उज्ज्वल भविष्य निर्माण करने का आवाहन भी किया. मान्यवरों ने कहा कि यह उपक्रम केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्रामीण विद्यार्थियों के सपनों को नई दिशा और आत्मविश्वास को नई उभारी देने वाला साबित होगा. यह योजना डॉ. आंबेडकर की जयंती पर ग्रामीण शिक्षा और प्रतिभा विकास को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल के रूप में दर्ज हुई.

 

Dr babasaheb ambedkar s birth anniversary

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2026 | 05:27 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.