अपहृत बच्चों के साथ मिला आरोपी, डेढ़ महीने बाद लगा हाथ, LCB ने बच्चों को सकुशल माता-पिता को लौटाया

Maregaon Kidnapping Case: वर्धा पुलिस ने तीन अपहृत बच्चों को हिंगनघाट के गांव से सकुशल बरामद किया। आरोपी अंबादास वावरे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कई जिलों में अपराध दर्ज है।
Maregaon Kidnapping Case: वर्धा पुलिस ने तीन अपहृत बच्चों को हिंगनघाट के गांव से सकुशल बरामद किया। आरोपी अंबादास वावरे गिरफ्तार, कई जिलों में अपराध दर्ज।
पुलिस ने ढूंढ निकाले तीनों बच्चे (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Hinganghat Village Rescue: मारेगांव के तीनों बच्चों को अच्छा पालन पोषण एवं शिक्षण देने के नाम पर अपहरण करने वाला आरोपी अंबादास वारे को डेढ़ माह बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 19 सितंबर को आरोपी देवीदास अंबादास वावरे (निवासी निशानघाट तहसील एवं जिला आदिलाबाद ) ने मारेगांव तहसील के बोटोनी ग्राम के लक्ष्मण गोमा टेकाम के परिवार की गरीबी का फायदा उठाते हुए तीन बच्चों का अच्छा पालन पोषण एवं शिक्षण की बात कहकर उनका अपहरण किया था।

अगले ही दिन माता पिता ने तीनों बच्चों की खैर खबर जानने हेतु फोन किया तो आरोपी देवीदास अंबादास वावरे का फोन बंद नजर आया। वहीं जब परिजन तेलंगाना पहुंचे तो उसके घर पहुंचने पर घर पर लॉक लगाई दिया। खोजबीन करने पर तीनों बच्चों का पता न चलने पर बच्चों का अपहरण किए जाने की बात माता पिता के समझ में आने से 23 सितंबर को मारेगांव पुलिस थाने पहुंचकर आपबीती सुनायी।

बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस

इसके बाद मारेगांव पुलिस ने आनन फानन में अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चों को ढूंढने हेतु टीम तैयार कर ढूंढने की मुहिम छेड़ दी। इस दौरान आरोपी पर अनेक ठिकानों पर अपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आने लगी थी। इस बात को मद्देनजर रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने अपराध शाखा को तीनों बच्चों एवं आरोपी को ढूंढने की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।

अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे ने अपनी टीम को गहनता से जांच करने के आदेश देकर अपराध शाखा की टीम चयनित कर आरोपी एवं बच्चों को ढूंढना शुरू किया गया। गत रात गोपनीय जानकारी के आधार पर आरोपी तीनो बच्चों को लेकर वर्धा जिले के हिंगनघाट तहसील के किनगांव में रहने की बात का पता चलते ही अपराध शाखा एवं मारेगांव पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपी देवीदास अंबादास वावरे को तीनों बच्चों के साथ गिरफ्तार कर माता पिता को तीनों बच्चे सौंप दिए गए।

यह कारवाई जिला पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता अप्पर पोलिस अधीक्षक अशोक थोरात,उप विभागीय पुलिस अधिकारी सुरेश दड़वे वणी के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे,सहायक पुलिस निरीक्षक दत्ता पेड़कर, पुलिस उप निरीक्षक धनराज हाके,सुधीर पांडे,सुनील खंडागले,नीलेश निमकर,सलमान शेख,रजनीकांत मड़ावी,नरेश राउत ने की। आगे की जांच उप निरीक्ष प्रवीण सुले मारेगांव कर रहे है।

अपराधी पर कई जिलों में मामला दर्ज

सहायक पुलिस निरीक्षक प्रवीण सुले मारेगांव की तरफ इस आहरण मामले की जांच की जा रही थीं। सुले ने बताया कि आरोपी देवीदास अंबादास वावरे विभिन्न राज्यों में अपराध करता रहा है उसकी तलाश के लिए उस्मानाबाद, राजुरवाड़ी , नागपुर ,आदिलाबाद,जैसे ठिकानों पर और भी अपराध दर्ज है आरोपी काफी चालाक होने की भी बात कही गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com