पुसद के नायब तहसीलदार का वाहन आर्णी में दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में व्यंकटेश रावलोड घायल
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Mar 30, 2022 | 10:55 PM
आर्णी. पुसद में राजस्व विभाग में कार्यरत नायब तहसील व्यंकटेश नागनाथ रावलोड 29 पुसद आर्णी मार्ग पर वाहन हादसे में बुरी तरह घायल हो गए. पुसद से आर्णी मार्ग होकर वें यवतमाल में सरकारी कामकाज के लिए जा रहे थे, तभी आर्णी शहर के निकट स्वस्तीक जिनंग प्रेसिंग के पास सुबह 11 बजे के दौरान उनके सुजुकी सेलेरिओ कार क्रमांक MH 29 G तेज रफ्तार से अनियंत्रीत होकर रास्ते के किनारे खेत में जाकर पलट गयी.
इस हादसे में नायब तहसीलदार रावलोड को गंभीर चोटें पहूंची, इस हादसे के दौरान इस परिसर में रसवंती पर बैठै युवक अक्षय गांवडे ने तात्काल अपने सहयोगीयों के साथ वहां पहूंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायल को बाहर निकालकर अन्य वाहन को रोककर उन्हे जिला अस्पताल में रवाना किया, जहां पर उनपर ईलाज किया जा रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल से 6 महीने में 34 आदिवासी लड़कियां लापता, ‘लव जिहाद’ के एंगल से जांच शुरू
मारेगांव अस्पताल बेहाल: 40° गर्मी में बंद कूलर-जनरेटर, मरीजों को सुविधाओं का भारी अभाव
13 करोड़ वसूले, फिर भी 32 करोड़ बकाया; यवतमाल में जल आपूर्ति पर संकट गहराया
चंद्रपुर: ‘DJ की धुन पर खूनी डांस’, अंबेडकर जयंती समारोह में दहशत, इलाके में पसरा मातम
Vehicle of naib tehsildar of pusad crashed in arni venkatesh rawalod injured in accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 30, 2022 | 10:55 PM
