यवतमाल में वंचित बहुजन आघाड़ी का ‘नरेंद्र कब मिलेगा सिलेंडर’ आंदोलन; महिलाओं ने चूल्हे पर बनाई झुणका-भाकर
Yavatmal LPG News: यवतमाल में वंचित बहुजन आघाड़ी ने गैस किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन किया। डॉ. नीरज वाघमारे के नेतृत्व में महिलाओं ने चूल्हे पर खाना बनाया और जिलाधिकारी को झुणका-भाकर भेंट कर विरोध जताया।
- Written By: रूपम सिंह
Yavatmal LPG Protest ( Source: Social Media )
Yavatmal Protest News: यवतमाल शहर के संविधान चौक पर वंचित बहुजन आघाड़ी की ओर से “नरेंद्र कब मिलेगा सिलेंडर ?” इस मांग को लेकर जोरदार आंदोलन किया गया। जिलाध्यक्ष तथा नगरसेवक डॉ. नीरज वाघमारे के नेतृत्व में महिलाओं ने चूल्हे पर झुणका-भाकर बनाकर आंदोलन में भाग लिया। वहीं कार्यकर्ताओं ने झुणका भाकर खाकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया। इस दौरान डॉ. वाघमारे ने गले में गैस सिलेंडर की माला पहनकर सत्ताधारियों के खिलाफ प्रतीकात्मक आंदोलन किया।
बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ता
यवतमाल आंदोलन (Yavatmal Protest ) में वंचित जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज वाघमारे, पार्षद मीरा वीर, जिला महासचिव अशोक कुमार कयापाक, संजय इंगले, शिवदास कांबले, विशाल पोले, शैलेश भानवे, सचिन राऊत, रवी बच्छराज, आनंद भगत सुरेश पवार (समाज सेवक) रामराव राठोड, किसान आंदोलन के प्रा। पंढरी पाठे, सचिन मनवर, संतोष मसराम, सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
ये भी पढ़ें :-Gondia Water Crisis; 672 गांव प्रभावित, 428 नए बोरवेल के लिए 9.78 करोड़ मंजूर
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
अमेरिका के पक्ष में झुकाव का नतीजा
- साथ ही जिलाधिकारी को झुणका-भाकर भेंट देकर अनोखे तरीके से अपनी बात रखी गई। वंचित बहुजन आघाड़ी का आरोप है कि देश और महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत विदेश नीति तथा अमेरिका के पक्ष में झुकाव के कारण, भारत ने अपने मित्र देश ईरान को नजरअंदाज किया, जिससे देश में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और डीजल-पेट्रोल की महंगाई बढ़ी है।
- गैस सिलेंडर आम जनता का बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुका है। गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार, ऑटो रिक्शा चालक, कैटरिंग व्यवसायी और होटल मालिकों की रोजी-रोटी पर इसका सीधा असर पड़ा है। पार्टी का कहना है कि इस गंभीर मुद्दे पर अन्य राजनीतिक दल सड़क पर नजर नहीं आ रहे हैं, जबकि वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व में 6 अप्रैल को पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन किया गया।
- यवतमाल जिले में डॉ. नीरज वाघमारे के नेतृत्व में संविधान चौक पर बड़े स्तर पर आंदोलन हुआ, जिसमें महिलाओं ने चूल्हा जलाकर भाकरी बनाई और गैस की कमी के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आम गृहिणियों को फिर से चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। आंदोलन के दौरान एक प्रतिनिधिमंडल ने भाकरी, प्याज और नमक जिलाधिकारी को देकर ज्ञापन सौंपा और सरकार की नीतियों का विरोध किया।
