Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले से परिणाम तय? भाजपा के ‘सेटिंग’ राजनीति पर उठे सवाल, बावनकुले के 51% मतदान दावे से मची हलचल

Maharashtra Local Body Elections: वणी नगर पालिका चुनाव में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के 51% वोट दावे से बवाल। विपक्ष ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया, जनता में संदेह गहरा।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 01, 2025 | 11:38 AM

चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vani Elections: विधानसभा चुनाव में हुए पराजय का बदला नगर पालिका चुनाव में लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत झोंक रही है। इसी बीच महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा मतदान से पहले ही “भाजपा को 51% वोट मिलेंगे जैसे सटीक अनुमान ने वणी के राजनीतिक माहौल में जबरदस्त खलबली मचा दी है।

विपक्ष ने इस बयान को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान बताते हुए कहा कि मतदान से पहले ही प्रतिशत बताना चुनाव प्रणाली को खुली चुनौती देना है। 29 नवंबर को शहर के सरकारी मैदान में हुई भाजपा की सभा में बावनकुले ने 51 टक्के मतदान मिलने का दावा किया था। विपक्ष का आरोप है कि यह बयान “सेटिंग राजनीति का खुला प्रदर्शन” है।

पहले से परिणाम की जानकारी?

लोगों ने भी सवाल उठाया कि मतदान पेटी खुलने से पहले भाजपा को परिणाम की जानकारी कैसे हो सकती है? यदि पहले से ही सब तय है तो चुनाव आयोग की जरूरत क्या है? पिछले विधानसभा चुनाव में शिवसेना के विधायक संजय देरकर ने भाजपा के पूर्व विधायक संजीवरेड्डी बोद‌कुरवार को भारी मतों से पराजित किया था।

सम्बंधित ख़बरें

सहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय

नासिक मनपा का 3011.85 करोड़ का बजट आयुक्त द्वारा प्रस्तुत, स्थायी समिति में जल्द होगी चर्चा

महाराष्ट्र का कृषि निर्यात ठप, हवाई और समुद्री मार्ग बंद होने से प्याज और फलों के दाम गिरने की आशंका

विदेश नीति पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई, संजय शिरसाट का राउत पर तंज, बोले-ट्रंप और नेतन्याहू से करें बात

यह भी पढ़ें – 1 करोड़ दो, 11000 वोट दिलवाता हूं..चांदवड में EVM ‘मशीन डील’ की ऑडियो क्लिप वायरल, BJP के वोट फिक्स!

लगभग हर बूथ पर शिवसेना को बढ़त मिली थी, वहीं कांग्रेस, निर्दलीयों को भी अच्छा खासा मताधिक्य प्राप्त हुआ था। ऐसे में नगर पालिका चुनाव में भाजपा को अचानक 51% वोट मिलने का आत्मविश्वास कहां से आ रहा है। इस पर जनता के बीच सवाल गहराते जा रहे हैं।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए घातक

वणी नगर पालिका चुनाव प्रचार के दौरान राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा भाजपा को 51% वोट मिलने का दावा गंभीर सवाल खड़ा करता है। यदि वास्तव में परिणाम में यही आंकड़ा आता है, तो संदेह होना स्वाभाविक है कि नगर पालिका चुनाव कहीं भाजपा द्वारा ‘सेट’ तो नहीं किए गए। ऐसे दावे भविष्य में लोकतंत्र की निष्पक्षता के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

– प्रतिभा धानोरकर, सांसद

Vani nagar parishad election controversy bawankule 51 percent claim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 01, 2025 | 11:38 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.