नगरसेविका खुशबू पवन मेंढे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Umarkhed Municipality News: हाल ही में संपन्न नगरपालिका चुनाव में चुने गए 26 नगरसेवकों में सबसे युवा चेहरा के रूप में 23 वर्षीय खुशबू पवन मेंढे ने उमरखेड शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया है। वे वडार समाज की पहली उच्चशिक्षित नगरसेविका बनने का गौरव भी प्राप्त कर चुकी हैं।
उमरखेड शहर में लगभग दो हजार से अधिक वडार समाज के मतदाता हैं। प्रभाग क्रमांक 8(अ) से कांग्रेस (उबाठा) की वडार समाज की उम्मीदवार सुमनबाई बाभुलकर को भाजपा की 23 वर्षीय खुशबू पवन मेंढे ने पराजित कर नगरपालिके में सबसे कम उम्र की नगरसेविका बनने का सम्मान प्राप्त किया।
नगरसेविका खुशबू मेंढे के पति पवन मेंढे उमरखेड भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष हैं। पार्टी में उनकी मजबूत पकड़ के चलते पूरे शहर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने खुशबू मेंढे के लिए जोरदार प्रचार किया। उनकी जीत में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रचार के दौरान शुरू से ही पैनल-टू-पैनल रणनीति पर जोर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप प्रभाग क्रमांक 8 से भाजपा के दोनों उम्मीदवार विजयी हुए।
यह भी पढ़ें – महायुति के लिए सीट नहीं छोड़ेगी बीजेपी! शिवसेना-भाजपा में देर रात तक चली बैठक, बैठी रह गई एनसीपी
साथ ही, इसी प्रभाग से नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार को मेंढे ने 321 मतों की बढ़त दिलाई। इस अवसर पर खुशबू मेंढे ने कहा कि यह जीत भाजपा के सच्चे कार्यकर्ताओं की जीत है। सही मायने में उमरखेड शहर के वडार समाज को न्याय मिला है।
उन्होंने इस विजय का श्रेय भाजपा नेता नितिन भुतडा, विधायक किसनराव वानखेडे, सभी पूर्व विधायकों, शहर अध्यक्ष अतुल खंदारे तथा समस्त कार्यकर्ताओं को दिया। साथ ही उन्होंने शहर की विभिन्न समस्याओं पर काम कर जनता की सेवा करने का संकल्प व्यक्त किया।
चुने गए सभी 26 नगरसेवकों में खुशबू पवन मेंढे सबसे कम उम्र की हैं। वे उच्चशिक्षित हैं और उन्होंने बी.कॉम. की डिग्री प्राप्त की है। उनसे नगरपालिका सभागृह में एक सशक्त और तीव्र विपक्षी भूमिका निभाने की पूरी उम्मीद की जा रही है।