गर्मी में अनोखी पहल: यवतमाल जिले के अंबाली गांव की शादी में स्प्रिंकलर मंडप, मेहमानों को मिली एसी जैसी ठंडक
Yavatmal Heatwave Solution Event: यवतमाल के उमरखेड में एक शादी में स्प्रिंकलर सिस्टम लगाकर गर्मी से राहत दी गई। पानी की फुहारों से मंडप में एसी जैसी ठंडक का अनुभव हुआ।
- Written By: अंकिता पटेल
यवतमाल शादी में स्प्रिंकलर मंडप,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Yavatmal Umarkhed Village News: यवतमाल में इन दिनों गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे आमजन परेशान हैं। दोपहर के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में कड़ी धूप के बीच शादी जैसे कार्यक्रम में शामिल होना मेहमानों के लिए असुविधाजनक साबित होता है। लेकिन उमरखेड तहसील के अंबाली गांव के यादवकुले पाटिल परिवार ने इस समस्या का अनोखा और सराहनीय समाधान निकालकर सभी को राहत का अनुभव कराया है।
आमतौर पर शादी समारोह में मेहमानों के लिए पंखे या कूलर लगाए जाते हैं, लेकिन तेज गर्मी में ये पर्याप्त नहीं होते। इसे ध्यान में रखते हुए यादवकुले पाटिल परिवार ने शादी मंडप के तीनों ओर प्रिंकलर (तुषार सिंचाई) प्रणाली लगाई। इन स्प्रिंकलर से निकलने वाली पानी की महीन फुहारों ने मंडप के आसपास का वातावरण प्राकृतिक रूप से ठंडा कर दिया, जिससे मेहमानों को गर्मी से काफी राहत मिली।
दोपहर की तेज गर्मी में भी इस अनोखे प्रयोग के कारण समारोह में आए मेहमानों को किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हुई, उल्टा, हल्की पानी की फुहारों ने पूरे मंडप में एसी जैसी ठंडक का एहसास कराया। भीषण गर्मी में मेहमानों के स्वास्थ्य और आराम का इस तरह ध्यान रखने के लिए इस पहल की खूब सराहना की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
पेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
परभणी मंदिर हादसा: मलबे से निकलीं अपनों की लाशें, 5 मृतकों की हुई पहचान; मातम में बदली खुशियां
गणपतिपुले में समुद्र की लहरों में बहने वाले पांच श्रद्धालुओं का अब तक नहीं लगा सुराग, खोज अभियान जारी
यह भी पढ़ें:-यवतमाल में मातृ व बाल मृत्यु दर पर चिंता: आंकड़े डराने वाले, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
समाज में दूसरों के लिए बना प्रेरणादायक उदाहरण
गर्मियों के मौसम में इस तरह का प्रयोग केवल रचनात्मकता ही नहीं, बल्कि मेहमानों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। यादवकुले पाटिल परिवार की यह पहल अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है और अन्य लोगों के लिए भी एक मार्गदर्शक उदाहरण साबित हो रही है। इस अनोखी सोच और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए परिवार की हर ओर प्रशसा ही रही है।
