-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Weather Update Rain Alert Vidarbha Nagpur Imd
Maharashtra Weather Update: नागपुर समेत विदर्भ में बदलेगा मौसम, IMD ने तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Weather Update For May: भीषण गर्मी से जूझ रहे महाराष्ट्र में अब राहत मिलने वाली है। IMD ने 7 मई तक राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र मौसम बारिश अलर्ट आईएमडी (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Weather Update Rain Alert: पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र भीषण गर्मी की चपेट में था। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था और सुबह 10 बजे के बाद ही तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा था।
इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। आईएमडी के अनुसार, राज्य में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
7 मई तक विदर्भ क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश
आईएमडी ने 7 मई तक मध्य भारत और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। विदर्भ क्षेत्र में 7 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। खासकर नागपुर और पूरे विदर्भमें अगले 2 से 3 दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai News: मध्य रेल की इन लाइनों पर होगा मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें होंगी रद्द
Mumbai News: मुंबई में 9 अगस्त को जम्बो ब्लॉक, हार्बर लाइन की कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
पुणे बना दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम वाला शहर, साल में 152 घंटे सड़क पर गंवाए
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: दुबई से संचालित अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, गोवा से 12 गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेस’ के प्रभाव से मध्य भारत के मौसम में यह बदलाव आएगा। इसके चलते कई जगह हल्की से मध्यम बारिश, तो कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है
‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बदलाव की मुख्य वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। इसके प्रभाव से मध्य भारत और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
लोगों को मिलेगी राहत
मौसम में इस बदलाव से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट के साथ वातावरण में ठंडक महसूस होगी, जिससे दैनिक जीवन कुछ हद तक सामान्य हो सकेगा।
ये भी पढ़ें :- 5 राज्यों के चुनाव में महाराष्ट्र के नेताओं का दम, गडकरी-फडणवीस की रणनीति से भाजपा को बढ़त
सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें। तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की गई है।
Maharashtra weather update rain alert vidarbha nagpur imd
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
New UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Aug 08, 2026 | 01:05 AMPrayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 12:50 AMमहिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMVaranasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














