Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दो लोगों ने मिलकर व्यक्ति को पीटकर पैर किया फ्रैक्चर, आरेगांव परिसर की घटना

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Mar 22, 2022 | 10:50 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पुसद. तहसील के आरेगांव में रहने वाले दो लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति को पीटकर उसका पैर फ्रैक्चर कर दिया. यह घटना 19 मार्च की रात 7 बजे के दरमियान घटित हुई. इस मामले में 21 मार्च को दो लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता का नाम आरेगांव निवासी मधुकर योगाची राठोड बताया गया है.

जबकि गांव में ही रहनेवाले संदीप बाबूलाल राठोड  व राहुल संदीप राठोड के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. शहर पुलिस थाने के मुताबिक 19 मार्च  की शाम  7 बजे के करीब मधुकर राठोड अपने घर में मौजूद थे. इस समय उसका छोटा भाई उमेश राठोड शौच विधि निपटाने के लिए घर के बगल में स्थित खेत में गया था. उस दौरान मधुकर को उमेश के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. यह शोर सुनकर मधुकर घटनास्थल पर पहुंचा.

इस दौरान संदीप बाबूलाल राठोड यह उमेश को पीट रहा था और कह रहा था कि तू उसकी पत्नी की तरफ क्यों देखता है. इस बात को लेकर विवाद कर रहा था. इस बीच संदीप ने उसके हाथ में रखी लोहे की रॉड उमेश के पैर पर मार दी. लोहे की रॉड का मार लगने से  दाहिने पैर से खून निकलने लगा व पीठ तथा सिर पर भी रॉड से हमला किया गया. इतना ही नहीं तो वहां पर मौजूद राहुल संदीप राठोड भी गाली गलौज करने लगा. विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता करने जाने पर मधुकर के साथ भी दोनों ने गाली गलौज की और फिर से बीच में आने पर जान से मारने की धमकी दी.

सम्बंधित ख़बरें

फ़िलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन; 23 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज, डेक्कन पुलिस की कार्रवाई

किन्नर गुटों में छिड़ा खूनी संघर्ष, जबरन धर्मांतरण और अवैध वसूली के आरोपों से गरमाया नासिक का माहौल

यवतमाल कीटनाशक कांड की यादें ताजा: 63 मौतों के बाद भी नहीं जागी सरकार, घातक कीटनाशक बाजार में अब भी मौजूद

यवतमाल CEO मंदार पत्की का कड़ा अल्टीमेटम: निंगनूर में 1 मई तक हर हाल में हो घरकुलों का गृहप्रवेश

गांव के लोगों व मधुकर के चचेरे भाई अनिल धनु राठोड व नामदेव बिरजुसिंग राठोड ने विवाद को सुलझाया. इसके बाद उमेश को पुसद उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद यवतमाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया. मारपीट में उमेश राठोड का दाहिना पैर फ्रैक्चर हुआ है. मामले की जांच शहर पुलिस कर रही है.

Two people together beat a person and fractured his leg incident of aregaon campus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2022 | 09:47 PM

Topics:  

  • Crime
  • Two people
  • Yavatmal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.