- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Thieves Are Targeting Closed Houses In The District Burglary Worth Lakhs Of Rupees In Yavatmal Ladkhed And Vasantnagar
जिले में बंद घरों को चोर बना रहे निशाना, यवतमाल, लाडखेड व वसंतनगर में लाखों रुपयों की सेंधमारी
- Written By: नवभारत डेस्क

यवतमाल. जिले में पिछले कई दिनों से अज्ञात चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाना शुरू किया है. यवतमाल ग्रामीण, लाडखेड व वसंतनगर में बंद घरों से चोरों ने लगभग 7 लाख रुपयों के माल को चुरा लिया. यवतमाल ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र में आनेवाले जोडमोहा कलंब निवासी निरंजन रामटेके 12 मई की सुबह काम के सिलसिले में बाहर गांव गए थे. इसी बीच गांव में रहनेवाले संदिग्ध अविनाश खेडके और अधिक एक व्यक्ति ने निरंजन रामटेके के घर के दरवाजे का ताला कुंडी तोडकर भीतर प्रवेश किया.
इसके बाद आलमारी में रखे सोने चांदी के 2 लाख 32 हजार 003 रुपए और नगदी 1 लाख कुल मिलाकर 3 लाख 32 हजार रुपयों के माल पर हाथ साफ कर दिया. यवतमाल ग्रामीण पुलिस ने निरंजन रामटेके की शिकायत पर संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं लाडखेड पुलिस थाना पुलिस थाना क्षेत्र में आनेवाले बोरी अरब के राऊत कॉलोनी निवासी शिवराम काले 8 मई को बाहरगांव गए थे.
इसी बीच अज्ञात चोर ने शिवराम काले के बंद घर के दरवाजे का ताला तोडकर भीतर प्रवेश किया. चोर ने आलमारी में रखे सोने चांदी के 1 लाख 99 हजार 519 रुपयों के आभूषण और नगदी 35 हजार कुल 2 लाख 34 हजार 519 रुपयों के माल पर हाथ साफ कर दिया. इसी तरह चोरी की तीसरी घटना वसंतनगर पुलिस थाना क्षेत्र में सामने आयी है. थाना क्षेत्र के जवाहरनगर सोसाइटी श्रीरामपुर परिसर में रहनेवाले तानाजी मगर 11 मई को काम के सिलसिले में बाहर गांव गए थे.
सम्बंधित ख़बरें
इसी बीच अज्ञात चोर ने तानाजी मगर के बंद घर के दरवाजे का ताला तोडकर भीतर प्रवेश किया और आलमारी में रखे सोने चांदी के 1 लाख 30 हजार 500 रुपयों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. तानाजी मगर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. ग्रामीण क्षेत्रों में बंद घरों में बढ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से गश्त बढाने की मांग जोर पकडने लगी है.
Thieves are targeting closed houses in the district burglary worth lakhs of rupees in yavatmal ladkhed and vasantnagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर
Apr 21, 2026 | 03:35 PMलखनऊ की सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं; तपती धूप में योगी का पैदल मार्च, विपक्ष को दिया करारा जवाब
Apr 21, 2026 | 03:32 PM‘दुश्मन देश से हमले की पूरी संभावना’; भेंडवाल की सनसनीखेज भविष्यवाणी, जानें और क्या-क्या बताया
Apr 21, 2026 | 03:30 PMपरभणी में अनोखी पहल: HIV संक्रमित गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, समाज को दिया बड़ा संदेश
Apr 21, 2026 | 03:27 PMAfghanistan के खिलाफ टेस्ट मैच में कई नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, गिल और बुमराह को मिल सकता है आराम
Apr 21, 2026 | 03:24 PMबिहार की सियासत में ‘नंबर 2’ बने श्रवण कुमार, नीतीश कुमार ने विधायक दल की कमान सौंपकर चला बड़ा मास्टरस्ट्रोक
Apr 21, 2026 | 03:18 PMपेट्रोल पंप पर दो लड़कियों में मारपीट, बीच में स्कूटी चढ़ाने का वीडियो वायरल
Apr 21, 2026 | 03:17 PMवीडियो गैलरी

ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM














