Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता होगी शुरू, 29 टीमों के 450 खिलाड़ी लाल मिट्टी में दिखाएंगे दम

Vidarbha Kho-Kho Tournament: यवतमाल में 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक राज्य स्तरीय विदर्भ खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 29 टीमों के 450 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 29, 2025 | 06:15 PM

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता कल से शुरू (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal Sports News: खेल के क्षेत्र में राज्यभर में प्रसिद्ध यवतमाल के नव जयहिंद मंडल द्वारा स्वर्गीय चिंतामणि पांडे की स्मृति में राज्य स्तरीय (विदर्भ) खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक आर्णी मार्ग स्थित अभ्यंकर कन्या विद्यालय परिसर में संपन्न होगी।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विदर्भ के पुरुष और महिला वर्ग की 29 प्रतिष्ठित टीमें हिस्सा लेंगी। कुल 450 खिलाड़ी लाल मिट्टी के मैदान पर अपना कौशल दिखाएंगे। मैच प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक खेले जाएंगे।

तीन स्वदेशी खेलों को प्रोत्साहन देने का प्रयास

नव जयहिंद मंडल में सैकड़ों खिलाड़ी नियमित रूप से कबड्डी, खो-खो और मल्लखंभ जैसे स्वदेशी खेलों का अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देने और स्थानीय स्तर पर खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंडल समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है।

सम्बंधित ख़बरें

डोंबिवली में 30 मिनट में दो वारदातें, ठगों ने वरिष्ठ नागरिकों से करीब 5 लाख के गहने लूटे

मराठी रंगमंच ठहरा हुआ है, 1985 और आज में फर्क नहीं -महेश मांजरेकर

अकोला जिले में घटती खेती, पोषण और भूमि के लिए जरूरी दलहन; चना, तुअर और उड़द में गिरावट

पुणे में हापुस आम की धमाकेदार एंट्री, पहली खेप 6000 रुपये प्रति दर्जन में बिकी

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आवास और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। अभ्यंकर कन्या विद्यालय के परिसर में खेल मैदान और दर्शकों के लिए बैठने की सुविधा तैयार की गई है।

विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार

  • प्रथम पुरस्कार: ₹51,000
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹31,000
  • तृतीय पुरस्कार: ₹21,000
  • चतुर्थ पुरस्कार: ₹11,000

ये भी पढ़े: प्लास्टिक पट्टियों ने छीना रोजगार, परंपरागत कृषि पूरक व्यवसाय पर संकट, तनस बंधों की परंपरा विलुप्त!

विदर्भ के स्टार खिलाड़ी होंगे शामिल

इस टूर्नामेंट में विदर्भ के कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें प्रमुख हैं -फैजान पठान (काटोल),लकी सिंगर,मनोज घोटेकर (अल्टीमेट खो-खो टूर्नामेंट प्रतिभागी) ओडिशा जगन्नाथ टीम के खिलाड़ी,कोमल महाजन (खेलो इंडिया स्वर्ण पदक विजेता) श्रुति ढाकरेगे,ऐश्वर्या ढोके (भारतीय खो-खो टीम प्रशिक्षण शिविर प्रतिभागी)
इनके साथ कई ऐसे खिलाड़ी भी भाग लेंगे जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते हैं।

आयोजक मंडल से संपर्क

अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है अध्यक्ष बालासाहेब दौलतकर,उपाध्यक्ष: प्रशांत वानखड़े,सचिव: प्रा. विकास टोने, सहयोगी: प्रदीप वानखड़े, अमोल बोदड़े, अविनाश जोशी, प्राचार्य जयंत चतुर, सुनील वानखड़े, विलास किनवटकर, कैलास शिंदे, अमोल ढोने।

State level kho kho tournament yavatmal 2025 vidarbha teams

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2025 | 05:10 PM

Topics:  

  • Kho-Kho Player
  • Maharashtra
  • Sports
  • Yavatmal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.