शिवसेना के गुंडों को बर्दाश्त…BJP पदाधिकारी के घर पर पथराव, वाहनों की तोड़फोड़, यवतमाल में बवाल!
BJP Official Attacked: पांढरकवड़ा में भाजपा पदाधिकारी श्रीराम मेल्केवार के घर पर अज्ञात हमलावरों द्वारा पथराव और तोड़फोड़। महिलाओं से अभद्रता, नागरिकों ने थाने में जताया आक्रोश।
- Written By: प्रिया जैस
भाजपा पदाधिकारी के घर पर पथराव (सौजन्य-नवभारत)
Municipal Election Chaos: यवतमाल नगर परिषद चुनाव के चलते शहर का राजनैतिक माहौल काफी गरम था। इसी बीच मंगलवार को मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद रात में भाजपा पदाधिकारी के घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया। वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद बुधवार सुबह नागरिकों ने बड़ी संख्या में पांढरकवड़ा पुलिस थाने पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया।
श्रीराम मेल्केवार नामक भाजपा पदाधिकारी जो पार्टी के पूर्व ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं, उनके घर पर मंगलवार देर रात करीब 12 बजे पथराव किया गया। इस घटना से पूरे शहर में खलबली मच गई बताया जा रहा है कि 5 से 6 अज्ञात लोगों ने यह पथराव किया। हमले में कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। मामले में पांढरकवड़ा पुलिस में छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
पुलिस थाने में जमा हजारों की भीड़
इसी बीच, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सुबह हजारों नागरिक पुलिस थाने पर जमा हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने मेल्केवार के घर में मौजूद महिलाओं के सामने अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। पथराव करने वाले आरोपियों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था और ताबड़तोड़ पथराव किया, ऐसा शिकायत में कहा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: भ्रष्टाचार के आरोपों पर सख्ती, भूमि अधिग्रहण सलाहकार का सेवा विस्तार प्रस्ताव रद्द
26 अप्रैल को नागपुर पुलिस भर्ती परीक्षा, 595 पदों के लिए लिखित परीक्षा, प्रवेश के सख्त नियम जारी
नागपुर में बड़ा शोध: सस्ते प्राकृतिक मीडिया से सूक्ष्मजीव संवर्धन, वैश्विक कंपनियों को चुनौती
नागपुर में बड़ा प्रोजेक्ट: फुटाला फाउंटेन को नया जीवन, 74 किमी केबल बिछाने का काम तेज
इस प्रकरण में श्रीराम मेल्केवार की पत्नी ज्योति मेल्केवार ने पांढरकवड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर अपराधों में मामला दर्ज किया है।
शिवसेना के गुंडों के कायराना हमले बर्दाश्त नहीं : चौहान
यवतमाल जिले में हुई नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवारों को मतदाताओं का भारी जनसमर्थन मिला। इसी बात से नाराज़ होकर पांढरकवडा में भाजपा के पदाधिकारी श्रीराम मेलकेवार के घर पर रात 11:45 बजे अमर चोटपल्लीवार और उसके साथियों ने कायराना हमला किया।
घर पर पत्थरबाज़ी की गई, घर के सामने खड़ी गाड़ियों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया। उस समय घर के अंदर महिलाएं मौजूद थीं, उन्हें भी अभद्र गालियां दी गईं। इस घटना की शिकायत श्रीराम भाऊ मेलकेवार की धर्मपत्नी ज्योति मेलकेवार ने पांढरकवडा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिवसेना के गुंडे अमर चोटपल्लीवार और अन्य साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिवसेना के गुंड़ों को बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा
लेकिन शिवसेना के ऐसे गुंडों को भारतीय जनता पार्टी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को मत मांगने का अधिकार है। इस लोकतांत्रिक पर्व को समझदारी से मनाया जाना चाहिए। लेकिन ऐसी जिहादी मानसिकता वाली शक्तियों और उनके सहारे बढ़े गुंडों पर शिवसेना को लगाम लगानी चाहिए।
यह भी पढ़ें – 26/11 का हीरो बनेगा महाराष्ट्र का नया DGP, सरकार ने की सिफारिश! अब मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
राज्य में वर्तमान परिस्थितियों में शिवसेना हमारा मित्र पक्ष है, परंतु जैसे हम मित्रता निभाना जानते हैं, वैसे ही हम दुश्मनी भी निभाना जानते हैं। इस बात पर शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं को ध्यान देना चाहिए। अन्यथा भारतीय जनता पार्टी भी उन्हें उनकी ही भाषा में जवाब देना जानती है। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष एड. प्रफुल्ल चौहान ने दी।
