Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेर में खूनी खेल! मामूली कहासुनी और फिर चाकू से 6 वार; पान सेंटर संचालक शाहेबाज की दिनदहाड़े हत्या

Ner Yavatmal Murder Case Tuesday: यवतमाल के नेर में सनसनीखेज वारदात। मामूली विवाद में पान सेंटर संचालक शाहेबाज खान की चाकू मारकर हत्या। शहर में दहशत और तनाव, पुलिस जांच में जुटी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 25, 2026 | 11:26 AM

मृतक शाहेबाज खान (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shahebaz Khan Pathan Killing: यवतमाल जिले के नेर शहर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मामूली विवाद के चलते गांव के ही कुछ दबंग युवकों ने ‘अलीशान पान सेंटर एंड कोल्ड्रिंक’ के संचालक, 37 वर्षीय शाहेबाज खान तसदीक खान पठान की दिनदहाड़े चाकू से कई वार कर निर्मम हत्या कर दी।

यह वारदात इलीगेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास हुई, जिससे पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे शाहेबाज खान का घर के पास कुछ युवकों से किसी छोटी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो उसी समय शांत हो गया था। लेकिन दोपहर में जब शाहेबाज अपना पान सेंटर बंद कर घर लौट रहे थे, तभी उन्हीं युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया और चाकू से 5 से 6 बार वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और उनके परिजनों ने तत्काल उसको नेर के ग्रामीण अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से पठान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां, एक बेटा, माता-पिता और तीन भाई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला, बुलढाना और वाशिम में बिजली कटौती का संकट, जल योजनाओं पर खतरा, महावितरण ने वसूली अभियान किया तेज

अमरावती ZP का ‘विकास बजट’! ₹40 करोड़ से बदलेगी गांवों की सूरत, जानें बजट की 5 बड़ी बातें

डेढ़ हजार करोड़ की संपत्ति और रोंगटे खड़े करने वाले तथ्य, ढोंगी बाबा अशोक खरात की SIT जांच में अब तक क्या पता चला

संभाजीनगर में अवैध होर्डिंग्स पर सख्ती, मनपा की समीक्षा बैठक; कर बकाया एजेंसियों को नोटिस के निर्देश

घटना से लोगों के मन में छायी दहशत

इस हृदयविदारक घटना से इलाके में शोक और तनाव का माहौल है, वहीं नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय अपराध शाखा और नेर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें – अशोक खरात ने 5 लोगों की दी नरबलि! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में खुले कई राज, कोर्ट भी चकराया

आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

मामले की जांच पुलिस निरीक्षक अनिल बेहरानी के मार्गदर्शन में जारी है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ था और उनकी पहचान भी स्पष्ट नहीं हो सकी थी। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। इस घटना के बाद नेर शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

Ner yavatmal pan center owner murder shahebaz khan stabbing case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2026 | 11:26 AM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra
  • Murder
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.