शहर के पाटीपुरा में सेटलमेंट करने के नाम पर युवक की हत्या, 7 से अधिक युवकों पर मामला दर्ज
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
यवतमाल. शहर पुलिस थाना क्षेत्र में आनेवाले पाटीपुरा जयभीम चौक में झगडे का सेटलमेंट करने के नाम पर युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. शहर पुलिस ने 7 से अधिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को आदेश खैरकार ने शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी कि उसका भाई सुहास अपने दोस्त के साथ बाहर गया था. इसके बाद वह रात 8.30 बजे घर में लौटा. इस समय उसके मोबाइल पर वैभव नाईक का फोन आया. वह बतला रहा था कि पाटीपुरा जयभीम चौक में बीते 30 अप्रैल को सरकारी अस्पताल में हुए झगडे का सेटलमेंट करने के लिए बुला रहा है. इसीलिए सेटलमेंट करने के लिए वह नयन व वैभव नाईक के साथ जाने की बात सुहास ने बतायी और वह घर से निकल गया.
इसी बीच रात 10 बजे के करीब आकाश शिंदे ने फोन कर बताया कि जयभीम चौक में शुभम वासनिक और उसके दोस्तों ने सुहास, वैभव नाईक व नयन को बुरी तरह पीटा है. तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है. जब वह अस्पताल में पहुंचे तो सुहास, वैभव नाईक व नयन सौदागर पर उपचार चल रहा था.
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
लंबित आवेदनों का 10 दिन में करें निपटारा, महाराजस्व समाधान शिविर में पालकमंत्री संजय राठोड का निर्देश
Yavatmal News: मृत समझे गए बेटे की एक साल बाद घर वापसी, नंददीप फाउंडेशन ने कराया 769वां पुनर्वास
Yavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
इस दौरान उन्होंने सुहास के साथ बात भी की. सुहास ने बताया कि बीते 30 अप्रैल को सरकारी अस्पताल में हुए झगडे को लेकर शुभम वासनिक, बंटी, करण तिहले, अर्जुन रोशन उर्फ डी.जे. नाईक, प्रथम रोकडे, अभी कसारे व अन्य दो से तीन युवकों ने पाटीपुरा में उन पर चाकू व हथियार से हमला किया है. इस बीच अस्पताल के डॉक्टर ने वैभव नाईक की मौत होने की जानकारी दी. जिसके बाद
