Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Rahul Gandhi |
  • Uttrakhand Cloudburst |
  • Weather Update |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नसबंदी कराने में पुरुषों को नहीं रुचि, महिला के मुकाबले पुरुष की शल्यक्रिया में कितना होता है खर्च?

Sterilization: जनसंख्या को नियंत्रण में रखने के लिए आज भी भारत देश काफी पीछे है। इसे कंट्रोल में रखने के लिए सरकार कई सारी परिवार कल्याण योजनाएं चला रही है। लेकिन इसमें पुरुषों की रूचि नहीं दिख रही।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 18, 2025 | 12:34 PM

यवतमाल न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal News: यवतमाल जिले में सरकार ने चाहे कितने ही प्रतिबंध लगाए हों, लेकिन जनसंख्या के मामले में भारत ने दुनिया में पहला स्थान हासिल कर ही लिया है। इसका मुख्य कारण यह है कि परिवार कल्याण (नसबंदी) शल्यक्रियाओं में पुरुषों की भागीदारी बेहद नगण्य है। घर-घर में केवल महिलाएं ही आगे आ रही हैं।

यदि यवतमाल जिले की बात करें तो वर्षभर में कुल 7,934 परिवार कल्याण शल्यक्रियाएं की गईं, जिनमें से केवल 5 पुरुषों ने ही नसबंदी करवाई। इससे साफ होता है कि जिम्मेदारी उठाने में पुरुष पीछे हट रहे हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 27 लाख थी, लेकिन जनसंख्या वृद्धि दर को देखते हुए वर्तमान में यह 30 लाख के पार पहुंच चुकी है।

जनसंख्या नियंत्रण कठिन

हम दो हमारे दो का विचार कई परिवारों ने स्वीकार भी किया, फिर भी जनसंख्या नियंत्रण में पूरी तरह सफलता नहीं मिली। अब हम दो हमारा एक का सिद्धांत अपनाने के बावजूद जनसंख्या नियंत्रण कठिन होता जा रहा है। इस वृद्धि पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग को हर साल परिवार कल्याण शल्यक्रियाओं का लक्ष्य दिया जाता है। इस वर्ष जिले के लिए 12 हजार शल्यक्रियाओं का लक्ष्य निर्धारित है। लेकिन इनमें भी अधिकांशत: महिलाओं की ही शल्यक्रियाएं हो रही हैं।

वास्तव में, एक महिला की नसबंदी शल्यक्रिया में जितना खर्च होता है, उतने में 5 पुरुषों की नसबंदी हो सकती है। इसके अलावा, पुरुषों की तुलना में महिलाओं की शल्यक्रियाओं में जटिलताएं ज्यादा होती हैं। फिर भी पुरुष आगे नहीं आ रहे। पिछले वर्ष जिले में कुल 7,934 नसबंदी ऑपरेशन हुए, जिनमें से केवल 5 पुरुष थे जबकि महिलाएं 7,929 थीं। इनमें भी ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा शल्यक्रियाएं हुईं। ग्रामीण क्षेत्रों में 4,251 और शहरी क्षेत्रों में 3,678 शल्यक्रियाएँ दर्ज की गईं।

फिर से चलाया जाएगा पखवाड़ा

परिवार कल्याण शल्यक्रियाओं में पुरुषों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पुरुष नसबंदी बढ़ाने के लिए हमने जुलाई-अगस्त में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा चलाया था। अभी खेती के कामों के कारण अभियान धीमा पड़ा है, लेकिन नवंबर-दिसंबर में फिर से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा चलाया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

– डॉ. सुभाष ढोले, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, यवतमाल

यह भी पढ़ें – एक कॉल, तुरंत मदद! यवतमाल की 108 Ambulance ने बचाई 2.77 लाख ज़िंदगिया

वर्षभर में हुई शल्यक्रियाएं

तहसील महिला पुरुष
नेर 241 00
बाभुलगांव 218 00
कलंब 353 00
यवतमाल 1020 00
दारव्हा 548 00
दिग्रस 676 00
पुसद 1157 00
उमरखेड़ 595 00
महागांव 498 00
आर्णी 433 00
घाटंजी 332 00
केलापुर 711 02
रालेगांव 203 00
मारेगांव 297 00
झरीजामनी 274 03
वणी 373 00
कुल 7929 05

 

Men not interested getting sterilized family welfare operations know costs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 18, 2025 | 12:34 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

सम्बंधित ख़बरें

1

रबी धान पंजीकरण की समय सीमा 23 सितंबर तक बढ़ी, महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत

2

JEE-NEET परीक्षाओं से पहले आधार अपडेट करना हुआ आसान, गोंदिया में लग रहा विशेष शिविर

3

‘महिला आयोग आपके द्वार’ पहल से मिला त्वरित न्याय, रूपाली चाकणकर ने सुनी गोंदियावासियों की समस्याएं

4

कैंसर जनजागृति मुहिम: गड़चिरोली के गांवों में हो रही निशुल्क स्कैनिंग, अब तक 4972 लोगों की हुई जांच

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.