मारेगांव नगर पंचायत के बढ़े टैक्स के खिलाफ व्यापारी एकजुट, आंदोलन की चेतावनी
Maregaon Tax Hike: मारेगांव नगर पंचायत में सेंसर आधारित वैल्यूवेशन के बाद बढ़े कमर्शियल टैक्स के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश है और उन्होंने टैक्स में कटौती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Maregaon Tax Hike (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maregaon Traders Protest: मारेगांव शहर की 17 प्रभागों वाली नगर पंचायत में टैक्स वृद्धि को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। नगर पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2023-24 में तत्कालीन मुख्याधिकारी द्वारा एक निजी कंपनी को सेंसर मशीन के माध्यम से शहर का वैल्यूवेशन निकालने का ठेका दिया गया था। व्यापारियों का आरोप है कि इस वैल्यूवेशन के चलते पहले जहां 7 हजार रुपए तक का टैक्स आता था, वह अब बढ़कर 56 हजार रुपए तक पहुंच गया है।
सेंसराइज वैल्यूवेशन के कारण कमर्शियल टैक्स में भारी बढ़ोतरी होने से कई व्यापारियों का टैक्स हजारों से सीधे लाखों में पहुंच गया है, जिससे व्यापारी वर्ग में नाराजगी है। इस मुद्दे को लेकर कई बार विरोध दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
जनता को मिलेगी राहत ?
इसी के चलते विश्राम गृह में आयोजित व्यापारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2011 के प्रावधानों के तहत नगर पंचायत के पार्षद प्रस्ताव लाकर टैक्स वृद्धि में कमी कर सकते हैं। नियमों के अनुसार 10 फीसद से 40 फीसद तक ही टैक्स वृद्धि की अनुमति है। बैठक में सभी पार्षदों ने टैक्स वृद्धि में कटौती के लिए शासन की जीआर पद्धति के अनुसार नगराध्यक्ष को प्रस्ताव लाने हेतु निवेदन पत्र सौंपा है। अब यह देखना होगा कि नगराध्यक्ष और पार्षद इस प्रस्ताव को पारित कर जनता को राहत दिला पाते हैं या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal: मारेगांव साप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोरों का आतंक, 7 फोन चोरी कर खातों से निकाले 1.07 लाख रुपये
Yavatmal में गोवंश तस्करी विवाद मे बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर बंद कर जताया आक्रोश
नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, यवतमाल में अतिक्रमण पर बुलडोजर, गोधनी मार्ग से 45 कब्जे हटाए
यवतमाल: पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
पार्षदों का प्रस्ताव मिला, कटौती- का निर्णय होगा
मारेगांव के नगराध्यक्ष मनीष मस्की ने कहा किव्यापारियों के साथ और मैं शहर की जनता और पार्षदों द्वारा टैक्स वृद्धि रोकने के लिए दिया गया निवेदन प्राप्त हुआ है। प्रस्ताव लाकर टैक्स में कटौती का निर्णय लिया जाएगा।
ये भी पढ़े: केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी! 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की …
टैक्स वृद्धि नहीं हुई कम तो होगा आंदोलन
व्यापारी एसोसिएशन मारेगांव के अध्यक्ष संदीप खुराना ने कहा कि शहरवासियो पर बढ़ा हुआ टैक्स थोपना अन्याय के समान है। नगर पंचायत की वार्षिक आय 45 लाख रुपए है, जबकि 65 लाख रुपए का वैल्यूवेशन ठेका दिया गया। यदि टैक्स में कमी नहीं की गई तो शहर बंद कर आंदोलन किया जाएगा।
टैक्स वृद्धि नहीं रुकी तो दूंगा इस्तीफा
नगर पंचायत के पार्षद आकाश बदकी ने कहासैसर मशीन से दैत्यूवेशन कर टैक्स बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है। नगर पंचायत की सभा में सभी पार्षदों के साथ प्रस्ताव लाकर टैक्स वृद्धि रोकी जाएगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो मैं अपने पार्षद पद से इस्तीफा देकर आंदोलन करूंगा।
