Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राज्य में अब तक केवल 42% आयुष्मान कार्ड बने, शेष पंजीकरण जल्द पूरा करने के निर्देश

Ayushman Card e-KYC: महाराष्ट्र में आयुष्मान योजना के तहत सिर्फ 42% ई-कार्ड बने हैं। वॉर रूम की समीक्षा के बाद प्रशासन ने तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। यवतमाल 51% कार्ड बनाकर आगे है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 16, 2026 | 07:14 AM

आयुष्मान कार्ड प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ayushman Bharat Card Registration: आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा महात्मा फुले जनआरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों के लिए को-ब्रांडेड ई-कार्ड निर्माण अभियान जारी है। राज्य में अब तक केवल 42 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड ही बनाए जा सके हैं। 8 जून 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राज्य के 9 करोड़ 73 लाख 90 हजार 47 पात्र लाभार्थियों में से 4 करोड़ 5 लाख 63 हजार 30 लोगों के को-ब्रांडेड कार्ड तैयार किए गए हैं।

मुख्यमंत्री वॉर रूम की समीक्षा बैठक के बाद राज्य स्वास्थ्य गारंटी सोसायटी ने सभी जिला प्रशासनों को आयुष्मान कार्ड तथा वय वंदना कार्ड निर्माण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कुछ जिलों ने 50 प्रतिशत से अधिक प्रगति दर्ज की है, जबकि कई जिलों में बड़ी संख्या में पात्र नागरिक अब भी -कार्ड से वंचित हैं।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को उपचार के लिए 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को उपचार के लिए 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की निःशुल्क उपचार का लाभ उठा सकते हैं। इसी कारण बड़ी संख्या में नागरिक आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आगे आ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

एक या तीन मौतें? नागपुर जिले के गोरेवाड़ा सफारी में रहस्य ने बढ़ाई चिंता, आधिकारिक दावों पर उठे सवाल

मुंबई में मानसून 25 जून तक पहुंचने की संभावना, 1000 आपदा मित्र और NDRF टीमें तैनात

नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे को मंजूरी, 856 किमी एक्सप्रेसवे का रास्ता साफ, अब शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

खत्म हुई रोहित पवार की भूख हड़ताल, 22 जून को मिलेगा किसान कर्जमाफी की समस्या का समाधान

लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयुष्मान कार्ड तथा महात्मा फुले जनआरोग्य योजना के लाभ हेतु राज्यभर में को-ब्रांडेड कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री वॉर रूम ने आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए तीन माह तथा वय वंदना कार्ड निर्माण के लिए एक माह का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत सभी जिलाधिकारियों, आयुक्तों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य स्वास्थ्य गारंटी सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशुतोष सालुंखे ने जारी निर्देशों में कहा है कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय स्वराज संस्थाएं समन्वय के साथ कार्य कर शेष लाभार्थियों के कार्ड निर्माण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करें। सरकार ने सभी जिलों को अभियान तेज कर आयुष्मान कार्ड शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

लक्ष्य पूरा नहीं करने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

आयुष्मान कार्ड और वय वंदना कार्ड निर्माण अभियान को गति देने के लिए राज्यभर के 84,312 आशा कार्यकर्ताओं, सीएससी केंद्रों तथा राशन दुकानदारों के लॉगिन पुनः सक्रिय किए गए हैं। प्रत्येक लॉगिन से प्रतिदिन कम से कम 25 ई-केवाईसी पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है। यदि लगातार सात दिनों तक एक भी ई-केवाईसी नहीं की जाती है, तो संबंधित लॉगिन बंद कर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य में सर्वाधिक और न्यूनतम प्रगति

जिला पंजीकरण प्रतिशत (%) स्थिति
सिंधुदुर्ग 65% सर्वाधिक (राज्य में नंबर 1)
गडचिरोली 60% उत्कृष्ट प्रदर्शन
भंडारा 58% बेहतर प्रदर्शन
गोंदिया 58% बेहतर प्रदर्शन
मुंबई शहर 32% औसत से कम
ठाणे 25% अत्यंत धीमी गति
मुंबई उपनगर 18% सबसे कम (राज्य में अंतिम)

कहा और कैसे करे आयुष्मान कार्ड e-KYC

  • CSC केंद्र : आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर अपनी e-KYC प्रक्रिया को पूरा करवा सकते हैं।
  • राशन की दुकानें: सरकार ने राशन दुकानदारों के लॉगिन आईडी भी इसके लिए सक्रिय किए हैं, इसलिए आप नजदीकी सरकारी राशन दुकान पर जाकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं।
  • आशा कार्यकर्ता (Asha Workers): आपके क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता से संपर्क करके भी आप इस अभियान के तहत अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
  • Ayushman App: आप अपने स्मार्टफोन पर Ayushman App डाउनलोड करके खुद e-KYC कर सकते हैं।
  • वेब पोर्टल: अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर PMJAY Beneficiary Portal पर जाएं। यहां Beneficiary लॉगिन का चयन कर मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से अपनी e-KYC प्रक्रिया को पूरा करें।

e-KYC के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड

यह भी पढ़ें:- Chhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार

तो भी यवतमाल का प्रदर्शन राज्य औसत से बेहतर

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना तथा महात्मा फुले जनस्वास्थ्य योजना के तहत यवतमाल जिले में ई-कार्ड निर्माण को अच्छा प्रतिसाद मिला है, जिले के 24 लाख 34 हजार 670 लाभार्थियों में से 12 लाख 35 हजार 90 लोगों के को-ब्रांडेड ई-कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। जिले में कार्ड निर्माण कर प्रतिशत 51 तक पहुंच गया है, जो राज्य की 42 प्रतिशत औसत प्रगति से 9 प्रतिशत अधिक है। इस उपलब्धि के साथ यवत्तमाल राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है।

Maharashtra ayushman bharat card registration delay yavatmal progress 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 07:14 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.