एक सीट, दो विधायक? महागांव में प्रशासन के एक पत्र ने मचाया हड़कंप, मतदाता भी चकराए!

Mahagaon Umarkhed MLA: महागांव में एक सरकारी पत्र ने खड़ा किया बड़ा सवाल: कौन है असली विधायक? नितिन भूतड़ा या किसन वानखेड़े? प्रशासन की इस बड़ी चूक ने मतदाताओं को उलझाया।
A government letter in Mahagaon mentions two MLAs for one seat. Is it Nitin Bhutada or Kisan Wankhede? Read about the administrative blunder causing chaos.
नितीन भूतड़ा और किसन वानखेड़े (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mahagaon Nagar Panchayat News: महागांव नगर पंचायत महागांव में 25 अगस्त 2023 से जुड़ी एक शासकीय पत्रव्यवहार के कारण इन दिनों तहसील में चर्चा का माहौल बन गया है। नगररचना विभाग की अधिकारी शिल्पा कवले ने 24 सितंबर 2025 को जिला कलेक्टर यवतमाल को पत्र भेजकर महागांव नगर पंचायत से जुड़े कुछ मामलों की जांच कर वस्तुस्थिति दर्शाने वाली रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

लेकिन इस पत्र में विधानसभा सदस्य के रूप में दो अलग-अलग व्यक्तियों का उल्लेख होने से क्षेत्र के नागरिकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। नगर विकास विभाग के पत्र के अनुसार, 25 अगस्त 2023 से नगराध्यक्ष के कार्यकाल में हुए कथित अनियमितताओं की जांच के लिए एक विशेष समिति गठित कर कार्रवाई करने का उल्लेख किया गया है।

महागांव नगर पंचायत क्षेत्र बना चर्चा का विषय

इस संदर्भ में 9 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र की प्रत भी संलग्न की गई है। उस पत्र पर विधायक इंजीनियर किसन वानखेडे तथा “विधानसभा सदस्य नितीन भूतड़ा” का उल्लेख किया गया है। हालांकि पत्र में “विधानसभा सदस्य नितिन भूतड़ा” का उल्लेख ही अब महागांव नगर पंचायत क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

नागरिकों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि नितिन भूतड़ा आखिर किस विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। शासकीय पत्र में ऐसा उल्लेख कैसे किया गया? क्या संबंधित अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की थी? और ऐसे संदिग्ध उल्लेख वाले पत्र के आधार पर जांच प्रक्रिया शुरू करना कितना उचित है? ऐसे कई सवालों ने मतदाताओं को उलझन में डाल दिया है।

शासकीय कार्यप्रणाली का बन रहा मजाक

इस पत्र की प्रति प्रतिनिधि के हाथ लगने के बाद यह मामला सामने आया है। अब इस पूरे प्रकरण में प्रशासन से स्पष्टीकरण देने की मांग उठ रही है। महागांव नगर पंचायत में कथित अनियमितताओं की जांच के साथ-साथ पत्र में किए गए इस उल्लेख के कारण प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी वजह से तहसील में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि माहागांव–उमरखेड़ विधानसभा क्षेत्र का वास्तविक विधायक आखिर कौन है।

  • नवभारत लाइव पर यवतमाल से विश्वनाथ महामुने की रिपोर्ट
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com