Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घाणमुख ग्राम पंचायत में ‘लाखों का खेल’! अनशन के आगे झुका प्रशासन, 5 अधिकारियों पर गिरेगी गाज

Ghanmukh Gram Panchayat Scam: घाणमुख ग्राम पंचायत में लाखों का भ्रष्टाचार! कनिष्ठ अभियंता प्रवीण सलामे सहित 5 पर गाज। अनशन के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, निलंबन का प्रस्ताव CEO को भेजा।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 23, 2026 | 10:40 AM

यवतमाल न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Mahagaon Corruption News: महागांव तालुका के घाणमुख ग्राम पंचायत में सामने आए लाखों के भ्रष्टाचार मामले में आखिरकार प्रशासन हरकत में आता दिखाई दे रहा है। अनशन के दबाव के बाद दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए ‘1 से 4’ प्रस्ताव मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पास भेजा गया है, जिससे आक्रोशित नागरिकों को कुछ हद तक राहत मिली है।

इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता राम जाधव ने पंचायत समिति कार्यालय के सामने आमरण अनशन कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई थी। जांच समिति की रिपोर्ट में कनिष्ठ अभियंता प्रवीण सलामे सहित पांच लोगों को दोषी ठहराया गया था, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से जाधव ने आक्रामक रुख अपनाया।

अनशन के दौरान समूह विकास अधिकारी द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के बाद शुक्रवार को अनशन समाप्त किया गया। संबंधित दोषी अधिकारी, ग्रामसेवक और कर्मचारियों के खिलाफ ‘1 से 4’ प्रस्ताव तैयार कर उन्हें निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

प्रा. राजाभाऊ लोंढे हत्याकांड: उज्जैन से खाटू श्याम तक पिस्तौल की तलाश में पुलिस, कई शहरों में जांच

अकोला के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! खरीफ सीजन के लिए बढ़ा खाद का कोटा, 1.14 लाख मीट्रिक टन को मिली मंजूरी

कमर में बंदूक और रिमोट वाले नकली सांप, अशोक खरात का नया कारनामा, ऐसे चलता था अघोरी साम्राज्य

गुटखा-हुक्का मामले में नया मोड़, हाईकोर्ट में याचिका से महाराष्ट्र सरकार पर सवाल

यह भी पढ़ें – महामार्गों पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक! 15 टन की क्षमता और 35 टन का भार; आखिर कब जागेगा आरटीओ?

यह प्रस्ताव अंतिम निर्णय के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, यवतमाल को भेजा गया है। साथ ही, सरकारी निधि की वसूली को लेकर भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा निर्णय लिया जाएगा। उनके निर्देशानुसार संबंधितों पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाने की संभावना है।

कई अन्य ग्राम पंचायतों में सामने आई गड़बड़ी

इस बीच, केवल घाणमुख ग्राम पंचायत ही नहीं, बल्कि महागांव तालुका की अन्य ग्राम पंचायतों में भी प्रवीण सलामे और कुछ ग्रामसेवकों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर अनियमितताएं होने की बात जांच में सामने आई है। इन मामलों में भी वसूली और आपराधिक कार्रवाई के संकेत प्रशासन ने दिए हैं। अब देखना यह होगा कि दोषियों पर वास्तव में कड़ी कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी दबा दिया जाता है।

Mahagaon ghanmukh gram panchayat corruption scam action praveen salame

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2026 | 10:40 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.