यवतमाल: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर मामला दर्ज
Mahagaon Dowry Harassment: महागांव तहसील के आनंदनगर में 25 वर्षीय विवाहिता ने कथित दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
Woman Suicide (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Mahagaon Woman Suicide: महागांव तहसील के ग्राम हिवरा संगम क्षेत्र स्थित आनंदनगर में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 25 वर्षीय विवाहिता द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ महागांव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, मृतका का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व आनंदनगर निवासी शिवा श्यामराव जाधव के साथ हुआ था।
विवाह के समय नकद राशि, सोनाचांदी तथा घरेलू उपयोग का सामान दिया गया था। इसके बावजूद विवाह के बाद कम दहेज मिलने का आरोप लगाते हुए पति और ससुराल पक्ष के लोग बारबार नकदी और सोने की मांग करते थे तथा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। शिकायत के अनुसार, मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें तीन वर्ष की एक बेटी और डेढ़ वर्ष का एक बेटा शामिल है।
दो मासूम बच्चों की मां ने की आत्महत्या
आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ लगातार मारपीट करते थे, गालीगलौज करते थे तथा मायके से पैसे लाने का दबाव बनाते थे। परिवार के लोगों द्वारा कई बार समझाने का प्रयास किए जाने के बावजूद प्रताड़ना का सिलसिला नहीं रुका। बताया गया है कि घटना से एक दिन पहले शाम को मृतका ने पड़ोसी के मोबाइल फोन से अपने पिता से संपर्क कर ससुराल में हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
अब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा
इंदौर मॉडल पर संवरेगा छत्रपति संभाजीनगर, शहर के सौंदर्यीकरण के लिए ली जाएगी पेंट विक्रेताओं की मदद
Amravati News: 30 जून से खुलेंगे स्कूल, पहली कक्षा के 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश
HSRP नंबर प्लेट के लिए बचा है सिर्फ एक दिन; 1 जुलाई से कटेगा भारी चालान और बंद होंगी RTO सेवाएं
ये भी पढ़े: मैंने कोई नियम नहीं तोड़ा… नागपुर CP का पदभार संभालते ही RSS विवाद पर क्या बोले विश्वास नांगरे पाटिल?
दहेज प्रताड़ना के आरोप में परिवार पर केस
अगले दिन सुबह उसके आत्महत्या कर लेने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उसका शव कुएं में मिला। मृतका के पिता सुरेश जेताराठौड़ की शिकायत पर महागांव पुलिस ने पति शिवा श्यामराव जाधव, विलास श्यामराव जाधव, श्यामराव जाधव, रेणुका श्यामराव जाधव तथा जेठानी शीतल विलास जाधव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, दहेज प्रताड़ना तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
