Yavatmal News: FDA के निशाने पर अब यवतमाल के बोगस डॉक्टर, जांच के दिए निर्देश

Yavatmal FDA Investigation: यवतमाल के महागांव तालुका में कथित रूप से अवैध चिकित्सा व्यवसाय करने वाले बोगस डॉक्टरों के खिलाफ FDA ने जांच के निर्देश दिए हैं।
mahagaon bogus doctors fda action investigation yavatmal
महागांव तालुका स्वास्थ्य विभाग(सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Yavatmal Bogus Doctors: तालुका में बोगस बंगाली डॉक्टरों की बढ़ती संख्या के कारण नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इन बोगस डॉक्टरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी। प्रशासन ने 29 जुलाई को सहायक आयुक्त, औषधि प्रशासन, अन्न एवं औषधि प्रशासन, यवतमाल डॉ. माणिकराव, द्वारा तालुका स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र भेजकर जांच के दौरान आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता किशोर राऊत ने महागांव परिसर में कथित रूप से अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करने वाले बोगस बंगाली डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सहायक आयुक्त, अन्न एवं औषधि प्रशासन, यवतमाल ने संबंधित शिकायत का संज्ञान लेते हुए तालुका स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में बोगस डॉक्टरों के संबंध में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

mahagaon bogus doctors fda action investigation yavatmal
पुणे के यवत में धारा 144 लागू, अफवाहों पर ध्यान न दें; अजित पवार की अपील

बोगस डॉक्टरों की शिकायत पर FDA सक्रिय

जांच के दौरान यदि दवाओं का स्टॉक पाया जाता है, तो पुलिस विभाग के माध्यम से तत्काल कार्रवाई कर आवश्यक दवाओं के नमूने जांच के लिए कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से इस मामले की जानकारी जिलाधिकारी, यवतमाल तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी को भी दी गई है।

दवाओं का स्टॉक मिलने पर होगी कार्रवाई

ऐसे में महागांव तालुका के ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में जाकर कथित रूप से अवैध चिकित्सा व्यवसाय करने वाले बोगस डॉक्टरों के खिलाफ अब वास्तव में कार्रवाई होगी या नहीं, इस पर पंचक्रोशी के नागरिकों की नजर लगी हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com