आशीष बजाज के घर दूसरे दिन भी जारी रहा सर्च, इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी खंगाल रहे कुंडली
Income Tax Raid Day 2: यवतमाल जिले में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नागपुर इनकम टैक्स विभाग ने नागपुर पुलिस की मदद से प्रतिष्ठित व्यापारी आशीष बजाज के घर और उनकी कंपनी पर छापा मारा।
- Written By: प्रिया जैस
आशीष बजाज के घर छापा (सौजन्य-नवभारत)
Income Tax: यवतमाल जिले के पुसद शहर में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नागपुर इनकम टैक्स विभाग और नागपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रतिष्ठित व्यापारी आशीष बजाज के घर और उनकी कंपनी बजाज मल्टी ट्रेड प्रा. लि. पर सर्च अभियान चलाया। यह सर्च अभियान बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
इनकम टैक्स विभाग की टीम बजाज के घर और कार्यालय के सभी दस्तावेजों के साथ ही चल अचल संपत्ति को खंगालने का काम कर रही है। नागपुर से वाहन (MH-49/BJ-5786, MH-14HG-2370 और MH-49/BH-1786) से करीब 15 से 20 इनकम टैक्स अधिकारी और पुलिसकर्मी मंगलवार को पुसद पहुंचे थे। सबसे पहले टीम ने वसंतराव नाइक चौक स्थित बजाज मल्टी ट्रेड कार्यालय पर छापा मारा था।
बजाज निवास पर भी तलाशी अभियान शुरू
इसके साथ ही इंद्रप्रस्थ नगर स्थित बजाज निवास पर भी तलाशी अभियान शुरू किया गया था। बुधवार को दूसरे दिन भी सर्च अभियान जारी रहने से शहरवासियों में विविध चर्चाओं का माहौल गरमाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक नागपुर में एक बड़ी कंपनी पर चल रही इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई के दौरान पुसद की बजाज मल्टी ट्रेड प्रा. लि. पंजीयन दस्तावेजों में सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
विदर्भ साहित्य संघ यवतमाल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, सतपाल सोवले ने की पदाधिकारियों की घोषणा
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
यह भी पढ़ें – यवतमाल में 742 लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस, आत्मरक्षा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या अधिक
इसी संबंध में पुसद में यह सर्च अभियान शुरू किया गया है। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह जांच कार्रवाई अब तक पूरी नहीं हुई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विवरण दिया जाएगा। फिलहाल बजाज के घर और मल्टी ट्रेड कार्यालय से क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
