Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शहरी,ग्रामीण इलाकों में अवैध दारू,गुटखा,मटका,जुआ व्यवसाय खुलेआम शुरु

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Dec 07, 2021 | 11:54 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:
  • पुलिस की मुकसम्मती
  • एसपी.डा. भुजबल के आदेशों की अवहेलना

उमरखेड. उमरखेड शहर समेत ग्रामीण ईलाकों में दिनों अवैध व्यवसाय खुलेआम शुरु हैं, इसे पुलिस प्रशासन का अभय मिलने की चर्चा क्षेत्र में जारी है. कोरोना महामारी के दौर में डेढ वर्ष तक शहर के मटका काऊंटर बंद पडे थे, लेकिन अब यह अवैध काऊंटर नए उत्साह से शुरु हो चुके है.

जिसे उमरखेड थानेदार की मुकसम्मती मिली हुई है.शहर समेत ग्रामीण ईलाकों में गुटखा,वरली मटका कम अधिक पैमाने पर खुलेआम शुरु है. जिला पुलिस अधिक्षक डा.दिलीप पाटील भुजबल द्वारा अवैध धंदों पर नकेल कसने के आदेश है, लेकिन इन आदेशों की अवहेलना कर थानाक्षेत्र में अवैध धंदों को बढावा देकर आम जनता की लुट करने की जैसे अलिखित अनुमति पुलिस प्रशासन ने दे रखी है, एैसा सवाल आम नागरिक कर रहे है.

कोरोना महामारी से पहले ही सर्वसामान्य परिवार आर्थिक तौर पर त्रस्त हो चुके है, एैसे में शहर में मटका लेवाल देवाल करनेवालों को मुकसम्मती दर्शाने से शहर में मटका दुकाने खुलेआम शुरु कर दी गयी है. शहर के पुलिस थाने के निकट नागचौक, बसस्थानके सामने का ईलाका, खडकपुरा,बाजारलाईन,पुसद रोड,महागांव रोड,नांदेड रोड,करोडी रोड और ढाणकी रोड पर अनेक वरली मटका काऊंटर शुरु है.

सम्बंधित ख़बरें

फिल्म ‘मटका’ का धमाकेदार पोस्टर आउट, सामने आया वरुण तेज का फर्स्ट लुक

इसके अलावा शहर में गुटखा बिक्री भी धडल्ले से शुरु है,जबकी शहर के निकट खेतों में जुआ अडडे उसी तरह ग्रामीण ईलाकों में आनेवाले पोफाली,मुलावा,कृष्णापुर,विडूल, ब्राम्हणगांव, चालगणी,साखरा,खरूस,बेलखेड,मरसुल,कुपटी,पलसी,सुकली आदि गांवों में भी वरली काउंटर दिनदहाडे शुरु है.यवतमाल जिला पुलिस अधिक्षक ने जिले के अवैध धंदों पर कडी नजर रखते हुए कारवाई के आदेश दिए, लेकिन इन आदेशों का उल्लंघन कर उमरखेडशहर और ग्रामीण भागों में यह धंदे शुरु होने से हैरानी जतायी जा रही है.

कोरोना महामारी के बाद अब ओमायक्रॉन इस नए जानलेवा बिमारी से सभी स्तरों पर डर व्याप्त है, इसके अलावा एक के पिछे एक आनेवाले प्राकृतीक संकटों सें किसन और आम जनता हताश है, एैसे में आर्थिक परेशान किसान, आम नागरिकों कों अवैध धंदों की लूट से बचाने की बजाय पुलिस से प्रोत्साहन मिलने से आम नागरिकों में चिंता जतायी जा रही है.

हाल ही में उमरखेड के उपविभागीय पुलिस अधिकारी के रुप में प्रदिप पाडवी की नियुक्ती की गयी है, जल्द ही वें अपना पदभार संभालेंगे, लेकिन उनके आगमन के पहले ही तहसील में खुलेआम मटका काऊँटर, अवैध शराब, गुटखा तस्करी शुरु होने से उनके सामने इन अवैध धंदों पर नकेल कसने की चुनौती होंगी.

Illegal liquor gutkha matka gambling business openly started in urban rural areas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2021 | 11:54 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.