Vijay Varma Matka King Series (फोटो क्रेडिट-X) 
वीडियो

संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने 'मटका किंग'

Vijay Varma News: अभिनेता विजय वर्मा ने सीरीज 'मटका किंग' और मुंबई में अपने संघर्ष के दिनों पर की खुलकर बात। पुराने दौर का दिखेगा रोमांच।

अनिल सिंह

Vijay Varma Matka King Series: बॉलीवुड में अपनी शानदार अदाकारी और संजीदा किरदारों के लिए मशहूर अभिनेता विजय वर्मा एक बार फिर दर्शकों को अतीत की गलियों में ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी सीरीज ‘मटका किंग’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है, जो 1960 से लेकर 1990 के दशक के दौरान मुंबई के अवैध जुए और सट्टेबाजी के काले साम्राज्य पर आधारित है। नवभारत के साथ हुई एक हालिया बातचीत में विजय ने न केवल इस सीरीज के बारे में चर्चा की, बल्कि अपने करियर के उन कठिन दिनों को भी याद किया जब वे मायानगरी मुंबई में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

विजय वर्मा का मानना है कि 'मटका किंग' का किरदार उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है, क्योंकि यह उस दौर की कहानी कहता है जब मुंबई की गलियों में सट्टेबाजी का खेल अपने चरम पर था। यह शो उन लोगों की मानसिकता को दर्शाता है जो रातों-रात अमीर बनने के सपने देखते थे। विजय ने बताया कि इस सीरीज की शूटिंग के दौरान उन्होंने उस दौर की मुंबई को गहराई से समझा और यह महसूस किया कि कैसे एक छोटे से खेल ने पूरे शहर के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को प्रभावित किया था।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO

एक तरफ PM मोदी से मुलाकात, दूसरी तरफ CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, महाराष्ट्र बढ़ा सियासी पारा

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO

बेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर