यवतमाल में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर छापा, सप्लाई विभाग की कार्रवाई; 20 सिलेंडर जब्त
Yavatmal Illegal Gas Cylinder Refilling: यवतमाल के वैशाली नगर में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर तहसील आपूर्ति विभाग ने छापा मारकर 20 सिलेंडर और 28 हजार रुपये का माल जब्त किया।
- Written By: अंकिता पटेल
अवैध गैस रिफिलिंग,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Yavatmal Gas Cylinder Seizure: यवतमाल शहर के वैशाली नगर, वाघापुर रोड परिसर में अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग किए जाने की गुप्त सूचना मिलने पर तहसील कार्यालय के आपूर्ति विभाग ने शनिवार (9 मई) को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान पर छापा मारा। इस कार्रवाई में कुल 20 गैस सिलेंडर सहित लगभग 28 हजार रुपये का माल जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैशाली नगर स्थित “चव्हाण गैस शेगडी रिपेयरिंग नामक दुकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण और रिफिलिंग की जा रही थी। पुख्ता सूचना के आधार पर तहसील कार्यालय यवतमाल की टीम ने संबंधित दुकान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान 5 किलो क्षमता वाले 17 गैस सिलेंडर तथा 14 किलो वजन वाले 5 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। पंचों की मौजूदगी में पंचनामा कर सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया।
अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई, आरोपी हिरासत में
इस मामले में कैलास हरिसिंग चव्हाण (उम्र 50 वर्ष, निवासी वैभवनगर, प्रियदर्शनी नगर) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और न ही किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। इससे स्पष्ट हुआ कि सिलेंडरों का उपयोग अवैध भंडारण और रिफिलिंग के लिए किया जा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
मराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
राज ठाकरे ने मनसे पदाधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, बोलें- ‘निष्क्रिय मत बैठो, तुरंत काम में जुट जाओ’
उधर एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर, इधर फ्लाइट में एक साथ दिखे सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे; सियासी हलचल तेज
Mumbai News: भायंदर-बोरीवली के बीच जंबो ब्लॉक, रविवार को दिन में नहीं होगा ब्लॉक
इसके बाद आरोपी तथा जब्त सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए लोहरा पुलिस थाने लाया गया। निरीक्षण अधिकारी निलेश भारस्कर कालेकर की लिखित शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत अपराध क्रमांक 199/2026 दर्ज किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।
यह भी पढ़ें:-ई-समृद्धि पोर्टल बंद, वर्धा में नाफेड चना खरीदी ठप; भुगतान और बिक्री दोनों अटकी
आपूर्ति विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अवैध गैस सिलेंडर भंडारण अथवा रिफिलिंग का कार्य न करे। यदि कहीं ऐसी गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई जिलाधिकारी विकास मीना, जिला आपूर्ति अधिकारी संघपाल मेश्राम तथा तहसीलदार डॉ. योगेश देशमुख के मार्गदर्शन में निरीक्षण अधिकारी निलेश कलस्कर, आपूर्ति निरीक्षक सीमा दोंदल, महसूल सहायक विष्णु डोलसे और लेखा अधिकारी नरेंद्र राजपूत की टीम ने की।
