Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने बापू को किया अभिवादन, रामधून, प्रार्थना से गूंजा सेवाग्राम आश्रम

Wardha News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने सेवाग्राम आश्रम का दौरा किया और बापू कुटी में जाकर उन्हें अभिवादन किया़।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 04, 2025 | 11:38 AM

पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने बापू को किया अभिवादन (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने सेवाग्राम आश्रम का दौरा किया और बापू कुटी में जाकर उन्हें अभिवादन किया़। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामदास तडस, जिलाधिकारी वान्मथी सी., सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान के सचिव विजय तांबे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे़। रामधुन, प्रार्थना से सेवाग्राम आश्रम परिसर गूंज उठा था़।

डॉ. भोयर ने आश्रम परिसर का संपूर्ण निरीक्षण किया और गोशाला का भी दौरा किया़। गोशाला में विभिन्न नस्लों की गायों के बारे में सचिव विजय तांबे ने जानकारी दी़। साथ ही उन्होंने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर चर्चा भी की़। इस मौके पर डॉ. पंकज भोयर ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा दिया गया शांति और अहिंसा का संदेश आज की युवा पीढ़ी के मन में गहराई से रचना चाहिए। आश्रम प्रतिष्ठान की ओर से सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही लगातार चरखा कताई का भी आयोजन किया गया।

अखंड सुतकताई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं जयंति सेवाग्राम आश्रम में धुमधाम से मनाई गई़। इस अवसर पर देश भर से आए मान्यवर बापू कुटी में नतमस्तक हुए़। इस दौरान सुबह 5.45 बजे हुई रामधुन तथा सामूहिक प्रार्थना से आश्रम गूंज उठा़। उपरांत आश्रम परिसर में स्वच्छता अभियान एवं दिनभर अखंड सुतकताई कर बापू को आदरांजलि अर्पित की गई़। अखंड सुतकताई में स्कूल छात्रों का भी सहभाग था़। इस पवित्र वातावरण में गांधीजी के विचार, उनके आदर्शों से एकरूप होने की आश्रम में भेंट देनेवाले नागरिकों ने अनुभूति की़।

सम्बंधित ख़बरें

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए AI जरूरी, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में विजया रहाटकर ने जताया विश्वास

शहीद संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश

फ़िलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन; 23 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज, डेक्कन पुलिस की कार्रवाई

नासिक में 18 हजार जन्म प्रमाणपत्र संदिग्ध, सोमैया ने की जांच की मांग, महापौर का 8 दिनों में रिपोर्ट का आश्वासन

ये भी पढ़े: पालकमंत्री ने की जलापूर्ति व बिजली वितरण की समीक्षा, 13 गावों में नियमित नहीं हो रही जलापूर्ति

महात्मा गांधी की प्रतिमा को अर्पित की सूतमाला

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने वर्धा के महात्मा गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान पूर्व सांसद रामदास तडस, जिलाधिकारी वान्मथी सी., अपर जिलाधिकारी नरेंद्र फुलझेले, उपविभागीय अधिकारी दीपक कारंडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने गांधी प्रतिमा को सूत माला अर्पित की।

Guardian minister pankaj bhoyar greeted bapu at sevagram ashram

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2025 | 11:38 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mahatma Gandhi
  • Pankaj Bhoyar
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.