ग्राम विकास के लिए मिलेंगे 23 करोड़, श्मशान घाट शेड, सड़कें व पंचायत भवन के लिए बड़ी योजना
District Planning Committee Yavatmal: यवतमाल में ग्राम विकास को बढ़ावा देने के लिए 23 करोड़ की मंजूरी। श्मशान घाट शेड, सड़कें, पंचायत भवन समेत 325 कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिली।
- Written By: आंचल लोखंडे
ग्राम विकास के लिए मिलेंगे 23 करोड़ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Yavatmal Rural Development: ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विकास के लिए जिला नियोजन समिती ने 23 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस राशि से 325 विकास कार्य किए जाएंगे। इनमें श्मशान घाट शेड, सड़कें, सुरक्षा भिंतें, ग्राम पंचायत भवन आदि प्रमुख काम शामिल हैं।
शहर की तुलना में गांव अब भी विकास से काफी दूर हैं। वित्त आयोग से मिलने वाला फंड अपर्याप्त होने के कारण ग्रामीण विकास की गति प्रभावित होती है। इसे ध्यान में रखते हुए जनसुविधा योजना के माध्यम से 5 से 15 लाख रुपये व्यय के छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कार्य मंजूर किए गए हैं।
श्मशान घाट और पहुंच मार्ग को प्राथमिकता
जिले के 56 गांवों में श्मशान भूमि शेड तथा 132 स्थानों पर श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए सड़कों के कार्य को मंजूरी मिली है। इससे अंतिम संस्कार के समय ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में 99 साल की लीज वाली जमीनों पर ऐतिहासिक फैसला, स्टांप ड्यूटी घटी, फ्री-होल्ड के लिए 60% सहमति ही काफी
यवतमाल में वोटर लिस्ट अभियान तेज, 244 कर्मचारी बने BLO, घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन
40 गर्भवती महिलाओं कि स्वास्थ्य सुरक्षा दांव पर! यवतमाल में दुर्गम कोलाम बस्तियों में रास्ते बंद होने का खतरा
यवतमाल में खरीफ बुआई ने पकड़ी रफ्तार, 9.29 लाख हेक्टेयर में से 73% से अधिक खेतों में बोनी पूरी
अन्य मंजूर काम
- सुरक्षा भिंत निर्माण
- ग्राम पंचायत भवन निर्माण
- अंतर्गत रास्तों का विकास
- भूमिगत नाली व्यवस्था
- जलशुद्धिकरण संयंत्र
- ई-क्लास जमीन का सौंदर्यीकरण
- इनसे बाढ़ नियंत्रण और ग्राम स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़े: सेना के किले की चाबी आएगी किसके पास? नेर-दारव्हा व दिग्रस नगरपालिका के लिए पालकमंत्री की प्रवेश नीति
जरूरत के अनुसार मंजूरी
जिले भर से अनेक प्रस्ताव आए थे, लेकिन सीमित बजट के चलते केवल अत्यावश्यक कार्यों को मंजूरी दी गई है। प्रशासन ने सभी 325 कार्यों को प्रशासकीय मंजूरी दे दी है।
