ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही गोदावरी अर्बन, पालकमंत्री पंकज भोयर ने सहकार क्षेत्र की भूमिका को सराहा
Godavari Urban Multistate: गोदावरी अर्बन के चौथे स्थापना दिवस पर डॉ. पंकज भोयर ने आर्थिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, सहकार क्षेत्र किसानों व लघु उद्यमियों को सशक्त बनाने में अहम है।
पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Wardha Branch Dr Pankaj Bhoyar Minister: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहकार क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और गोदावरी अर्बन का कार्य इस दिशा में सराहनीय है। यह विचार सहकार, गृहनिर्माण एवं स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री तथा पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने व्यक्त किए।
वे गोदावरी अर्बन की वर्धा शाखा के चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष हेमंत पाटील, अध्यक्ष राजश्री पाटील, नगराध्यक्ष सुधीर पांगुल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
डॉ. भोयर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र सहकार का आधार है। किसानों, मजदूरों, लघु उद्यमियों और आम नागरिकों को आर्थिक सहयोग देने में संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने संस्था की दूरदर्शी योजनाओं की सराहना करते हुए वर्धा क्षेत्र में और शाखाएं खोलकर अधिक लोगों तक सेवाएं पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की।
सम्बंधित ख़बरें
अंजनगांव सुर्जी मंडी में हमालों की हड़ताल से कारोबार ठप; लू से हमाल बेहोश, अव्यवस्था पर भड़का गुस्सा
सौर ऊर्जा उपभोक्ताओं पर टैक्स लगाने की तैयारी, ग्राहक पंचायत ने दी विदर्भ भर में आंदोलन की चेतावनी
अमरावती के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: अब सीधे अमरावती स्टेशन से चलेगी नाशिक रोड मेमू, समय और पैसे की होगी बचत
गोंदिया: पानी की तलाश में गांवों की ओर बढ़ रहे वन्यजीव, बढ़ता मानव-वन्यजीव संघर्ष बना दहशत का कारण
अध्यक्ष राजश्री पाटील ने बताया कि जिन लोगों की आर्थिक साख नहीं होती, उनकी साख निर्माण के उद्देश्य से संस्था की स्थापना की गई है। संस्था अपने सदस्यों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही आर्थिक साक्षरता बढ़ाने का भी कार्य कर रही है। ग्राहकों का विश्वास, कर्मचारियों की निष्ठा और आधुनिक तकनीक के उपयोग से संस्था निरंतर प्रगति कर रही है।
कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रबंध निदेशक धनंजय तांबेकर ने रखी। शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर कामडी का सम्मान किया गया। साथ ही उत्कृष्ट जमाकर्ता सदस्यों नंदकिशोर भुतडा, यादवराव उमाटे, प्रदीप शर्मा, विनायकराव पावडे, श्रीधर वरटकर, शरदराव चौधरी और नितीन तामगाडगे का भी सत्कार किया गया।
दत्त चौक शाखा का सम्मान, 449 करोड़ का जमा
राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बनाने वाली दत्त चौक शाखा (449 करोड़ रुपये जमा) के उपसरव्यवस्थापक रवी इंगले को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पुसद शाखा (200 करोड़) के वरिष्ठ प्रबंधक राहुल कोल्हे, यवतमाल मेन लाइन शाखा (188 करोड़) के प्रबंधक अमित पिंपलकर, वणी शाखा (106 करोड़) के प्रबंधक विजय मोडक, नागपुर शाखा (100 करोड़) के प्रबंधक प्रज्वल किलोल तथा हिंगणघाट शाखा के प्रबंधक कुंदन वेल्ले एवं वरिष्ठ प्रबंधक गिरीश अष्टोनकर को भी क्रेडिट प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
