गड़चिरोली कोठी आश्रमस्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई, अधीक्षक ने डंडे से मारकर किया बेहोश बाद मामला उजागर
Gadchiroli News: गड़चिरोली के भामरागढ़ के कोठी आश्रमशाला में 9वीं के छात्र से 50 रुपये खोने पर अधीक्षक द्वारा बेरहमी से मारपीट की घटना। छात्र बेहोश हुआ, इलाज नहीं मिला, धमकी देकर घर भेजा गया।
- Written By: रूपम सिंह
अधिकारी रोशना चव्हाण ओर अभिभावक व विद्यार्थियों शिकायत दर्ज (सोर्स: सोशल मीडिया )
Gadchiroli Ashram School News: गड़चिरोली आदिवासी बहुल जिले में छात्रों की शिक्षा के लिए चलाए जाने वाले सरकारी आश्रमस्कूल में ही विद्यार्थियों पर अमानवीय अत्याचार होने का मामला भामरागड़ तहसील में उजागर हुआ है। तहसील के कोठी गांव में स्थित सरकारी आश्रमस्कूल में कक्षा 9वीं में शिक्षारत नरेश रैनू मटामी इस विद्यार्थी को मामूली कारण पर बेरहमी से पिटाई करने की घटना सामने आई है। इस मामले से अभिभावकों में व्यापक रोष है।
जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को खेलते समय 50 रुपये गुम होने की बात छात्र ने स्कूल के अधीक्षक सागर शामराव अमनेरकर को बताई। लेकिन इस संदर्भ में कोई जांच किए बगैर अधीक्षक ने हाथों व डंडे से छात्र की बेरहमी से पिटाई की। यह पिटाई इतनी निर्मम थी कि छात्र जगह पर भी बेहोश हो गया।
इसके पश्चात प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षकों ने उसे उपचार के बजाय सुलाकर रखा। होश में आने के बाद उसके हाथ व पैर सूज गए थे। दर्द से रातभर तड़प रहा। इसके बावजूद उचित वैद्यकीय उपचार न देते हुए मामला दबाने का प्रयास किया।
सम्बंधित ख़बरें
लंबे फैमिली ड्रामे के बाद महायुति में सीटों का बंटवारा फाइनल, किसके हिस्से आईं कौन सी सीट? देखें पूरी लिस्ट
राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे की बड़ी घोषणा, 10 दिनों में किसानों को मिलेगी कर्ज़ माफी
इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करूंगा; पुणे जहरीली शराब मामले पर बोले आठवले, क्या परिवार काे मुआवजा मिलेगा?
अमरावती में दरिंदगी: मोर्शी में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, मामला दबाने वालों पर भी केस दर्ज
धमकी देकर भेजा घर
घटना के पश्चात दूसरे दिन अधीक्षक ने गड़चिरोली छात्रो को टीसी लेकर घर जा, फिर नहीं आना ऐसी धमकी देते हुए अधीक्षक ने जबरन छुट्टी का आवेदन लिखकर घर भेजा। इस दौरान मारपीट करने की बात किसी को कहने पर स्कूल से निकालने की धमकी दी। जिससे भय के चलते नरेश करीब 2 माह तक स्कूल नहीं गया।
अभिभावकों ने सौंपा ज्ञापन
इस मामले में अभिभावकों ने 13 अप्रैल को आश्रमस्कूल में भेंट देने आए सहायक प्रकल्प अधिकारी रोशना चव्हाण की ओर अभिभावक व विद्यार्थियों ने लिखित शिकायत दर्ज की। अधीक्षक सागर अमनेरकर को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। अधिकारी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें :- वर्धा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मार्ग 3 घंटे तक बंद रहेंगे
शारीरिक व मानसिक अत्याचार का आरोप
- 10 अप्रैल को कोठी में छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व अभियान अंतर्गत अपर जिलाधिकारी व तहसीलदार तथा भामरागड़ की सहायक प्रकल्प अधिकारी रोशना चव्हाण भेंट देने आने पर पीड़ित विद्यार्थी व उसके अभिभावक आगे आए।
- इस दौरान संपूर्ण मामला उजागर हुआ। विद्यार्थी पर शारीरिक व मानसिक अत्याचार, अपमानजनक भाषा व निरंतर भय का वातावरण निर्माण किया जा रहा है, ऐसी शिकायत की गई।
शीघ्र करेंगे कार्रवाई
कोठी आश्रमस्कूल के छात्र से मारपीट मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। इस शिकायत की पुष्टी की गई है, संबंधित अधीक्षक व प्रधानाध्यापक पर शीघ्र कड़ी कार्रवाई की जाएगी। – रोशना चव्हाण, सहाय्यक प्रकल्प अधिकारी, भामरागड
