वर्धा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मार्ग 3 घंटे तक बंद रहेंगे

President Wardha Visit: वर्धा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर सुरक्षा कड़ी की गई है। 16 अप्रैल को 11 से 2 बजे तक सेवाग्राम और प्रमुख मार्ग बंद रहेंगे, हाईवे पर 20 मिनट ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।
President Draupadi Murmu to visit Wardha on April 16 for the university convocation. Strict traffic diversions issued for Sewagram and major highways; security beefed up across the city.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hindi Vishwavidyalaya Convocation President Draupadi Murmu: वर्धा में राष्ट्रपति दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ वर्धा सहित आसपास के क्षेत्र से होने वाली परिवहन सुविधा पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। 16 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के दिन कुछ जिला मार्ग तीन घंटे के लिए तो, शहर से सटे हाईवे कुछ समय के लिए बंद रखे जाने वाले है।

इसे लेकर परिवहन नियंत्रण शाखा ने जरुरी सूचना जारी की है। राष्ट्रपति 16 अप्रैल को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्व विद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह के लिए आ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक सेवाग्राम व वर्धा शहर के कुछ प्रमुख मार्ग का परिवहन बंद कर अन्य मार्गों से बदला गया है। परिवहन सेवा में असुविधा न हो इसलिए पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने परिवहन विभाग को जरुरी दिशानिर्देश जारी किए है।

जैसे महिलाश्रम से सेवाग्राम मार्ग व म्हसाला बायपास परिवहन के लिए सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक पुर्णतः बंद रहेंगा। दत्तपुर से नागपुर तथा महामार्ग की ओर जाने वाली सडक बंद रहेंगी। नागपुर की दिशा में जाने वाले वाहन समृध्दि महामार्ग का उपयोग कर सकते है। इसके अलावा अन्य कुछ भितरी सडकों पर परिवहन बंद रहेंगा। जगह जगह पुलिस के फिक्स पाइंट तैनात किये गए है। शहर के हर चौराहे पर कड़ा बंदोबस्त रखा गया है।

20-20 मिनट बंद रहेंगे हाईवे

इसके अलावा शहर के पास से गुजरने वाले हाईवे की यातायात भी कुछ समय के लिए बंद रहेंगी जैसे यवतमाल से वर्धा-नागपुर की जाने वाले बुट्टीबोरी-तुलजापुर हाईवे सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच 20 मिनट के लिए बंद रहेंगा, वहीं नागपुर से वर्धा-यवतमाल की दिशा में जाने वाला मार्ग भी इसी बीच 20 मिनट बंद रखा जाएंगा सेवाग्राम

मेडिकल चौराहे से मांडगांव-पवनार की ओर जाने वाले मार्ग सुबह 10 से दोपहर 2 के बीच किसी भी समय 20 मिनट के लिए बंद रहेगा वहीं हैलीपेंड से बापुकूटी जाने वाले मार्ग का परिवहन 20 मिनट के लिए बंद रहेंगा। इन मार्गों से राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के बाद परिवहन सेवा नियमित रुप से शुरु कर दी जाएगी, ऐसा भी परिवहन विभाग ने बताया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com