अमरावती में दरिंदगी: मोर्शी में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, मामला दबाने वालों पर भी केस दर्ज
Morshi Physical Abuse Case News: अमरावती जिले के मोर्शी थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
Minor Girl Assault (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Crime News: मोर्शी थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने दरिंदगी की। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ-साथ पीड़िता के पिता, गांव की सरपंच के पति और उसके भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इन तीनों पर पीड़िता की मां की मदद करने के बजाय मामले को दबाने और घटना को छुपाने की कोशिश करने का आरोप है।
मजदूरी पर गई थी मां शिकायत के अनुसार घटना 12 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6 बजे की है। पीड़िता की 40 वर्षीय मां रोज की तरह मजदूरी के काम पर गई थी और उसकी 4 साल की छोटी बेटी घर पर अकेली थी। दोपहर में जब मां काम से वापस घर लौटी, तो मासूम बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती बताई।
आरोपी के साथ पिता और दो अन्य पर कार्रवाई
बच्ची ने बताया कि जब वह खेल रही थी, तब पड़ोस में रहने वाले मुख्य आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ बेहद गंदी और अश्लील हरकत की। घटना छुपाने की कोशिश बच्ची की मां ने तुरंत इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। लेकिन आरोपी पति ने पुलिस के पास जाने के बजाय मुख्य आरोपी को बुलाकर सिर्फ पूछताछ की और मामले को रफादफा करने की कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
वन नेशन, वन इलेक्शन वाले हिम्मत है तो अब कराएं चुनाव, उद्धव ठाकरे की मोदी सरकार को सीधी चुनौती
जिंदगी की जंग में हुई जीत, दुरंतो एक्सप्रेस में फरिश्ता बनी नर्स, चलती ट्रेन में चाकू-धागे से कराई डिलीवरी
महाराष्ट्र में स्कूल बसों के लिए हाईटेक सुरक्षा नियम लागू, अभिभावक लाइव ट्रैक कर सकेंगे बस
उत्तन-विरार समुद्री सेतु भूमि अधिग्रहण में नई चुनौती, स्थानीय लोगों का शुरू हुआ तीव्र विरोध
ये भी पढ़े: यहां भी चमकी जातिमुक्त सौंदाले ग्राम पंचायत, मुख्यमंत्री समृद्धि पंचायत राज अभियान में लाया अव्वल नंबर
पीड़िता की मां की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस
इसके बाद न्याय की उम्मीद में पीड़ित महिला ने गांव की महिला सरपंच के पति और सरपंच के भाई को भी पूरी हकीकत बताई। लेकिन इन दोनों ने भी पीड़िता की कोई मदद नहीं की, बल्कि बदनामी के डर से इस संगीन अपराध को छुपाए रखा। पति और गांव के रसूखदारों के दबाव के बावजूद पीड़ित मां पीछे नहीं हटी। वह अपनी मासूम बच्ची को लेकर सीधे मोर्शी थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुख्य आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
