E-KYC से मिली राहत, ‘लाडली बहनों’ में खुशी की लहर, 52 हजार नामों में से 3,700 महिलाएं पाई गईं अपात्र
Yavatmal News: यवतमाल जिले में लाड़की बहिनों ने राहत की सांस ली है। यवतमाल में महिलाओं को ई-केवाईसी से राहत मिली है। जिले में अब तक 52000 नामों में से 3,700 महिलाएं अपात्र पाई गईं।
- Written By: प्रिया जैस
लाडकी बहिन योजना (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Ladki Bahin Yojana: यवतमाल जिले में ‘मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना’ के अंतर्गत 52 हजार महिलाओं के पात्रता पर संदेह जताया गया था। इस संदर्भ में महिला एवं बाल विकास विभाग ने जांच शुरू की थी। जांच पूरी होने पर सामने आया कि इनमें से 3,700 महिलाएं अपात्र हैं, जबकि 48 हजार लाडली बहनों को क्लीन चिट मिल गई है।
इस बीच, विभाग ने ई-केवाईसी प्रक्रिया की अनिवार्यता से कुछ दिनों की राहत दी है, जिससे लाभार्थियों के खातों में रकम का जमा होना फिलहाल जारी है। यवतमाल जिले में कुल छह लाख से अधिक महिलाओं को योजना के लिए पात्र घोषित किया गया था। इनमें से 52 हजार नामों पर अपात्रता का संशय था। गांव स्तर पर आंगनवाड़ी सेविकाओं और आशा कार्यकर्ताओं की मदद से इनकी जांच कराई गई।
जांच में सामने आई ये बातें
जांच रिपोर्ट अब राज्य सरकार को भेज दी गई है। जांच में सामने आया कि कुछ महिलाओं की आयु 65 वर्ष से अधिक थी, जबकि कुछ परिवारों में एक से अधिक सदस्य एक ही योजना का लाभ ले रहे थे। इस तरह के प्रकरणों को नियमों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित लाभार्थियों को अपात्र घोषित किया गया है। इन महिलाओं के नाम अब सहायता सूची से हटा दिए गए हैं, जिससे आगे केवल पात्र लाभार्थियों के खातों में ही निधि स्थानांतरित की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
NEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले होगी किसानों की कर्जमाफी, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
लाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
यह भी पढ़ें – नागपुर में एक ही दिन में 9 की धरपकड़, ट्रेनों में संतरे बेच रही थी गैंग, RPF की CIB का बड़ा एक्शन
अक्टूबर की किश्त जारी
‘लाडली बहन योजना’ की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि का वितरण शुरू हो गया है। भाई-दूज के अवसर पर राशि जमा होने से बैंकों में महिलाओं की भीड़ देखी गई थी। अब अक्टूबर माह की किस्त भी खातों में आनी शुरू हो गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी लाभार्थी महिलाएं 18 नवंबर तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि आगे की किस्तों में कोई अड़चन न आए।
