Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवी मुंबई एयरपोर्ट की ऐतिहासिक शुरुआत, गौतम अदाणी ने देश के नायकों को दिया भावुक संदेश

Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की शुरुआत हुई। गौतम अदाणी ने सैनिकों, किसानों, मजदूरों और दिव्यांगजनों को सलाम किया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 29, 2025 | 01:00 PM

गौतम अदाणी ने किया सलाम (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

 Gautam Adani statement: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) के शुरू होने पर देश के युद्ध नायकों, किसानों, कामगारों और दिव्यांगजनों की सराहना की। यह भारत का सबसे नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है, जहां गुरुवार को पहली बार यात्रियों का स्वागत किया गया। इस हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को किया था।

क्रिसमस से इस एयरपोर्ट ने अपनी उड़ान सेवाएं शुरू कर दी। पहले यात्रियों का स्वागत करते हुए गौतम अदाणी ने देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को सलाम किया। उन्होंने उन कामगारों की भी तारीफ की, जिन्होंने कड़ी मेहनत से इस एयरपोर्ट को बनाया। साथ ही उन्होंने देश को अन्न देने वाले किसानों और समाज को प्रेरणा देने वाले दिव्यांगजनों को भी सलाम किया।

एक्स पर किया ट्वीट

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जब नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) ने अपने पहले यात्रियों का स्वागत किया, उस समय परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह और सूबेदार मेजर संजय कुमार के साथ खड़े होना मेरे लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण था।”

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे की ट्रैफिक समस्या का ‘मेगा प्लान’: घोड़बंदर से स्टेशन तक बदलेंगे रास्ते, अब जाम से मिलेगी राहत!

अकोला: महाराष्ट्र खेती में देश को दिशा देगा तकनीक और प्रचार में अग्रणी बनेगा राज्य, कृषि मंत्री

Ahilyanagar News: शिवसेना में नाराज़गी की आहट, मंज़ूर सदस्य बनाने में जल्दबाज़ी, मालीवाड़ा फैक्टर से बढ़ी हलचल

जनरल नरवणे की किताब पर क्यों भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी? मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

उन्होंने आगे कहा, “उस पल में इन युद्ध नायकों के साथ-साथ देश के वे शांत निर्माता भी खड़े थे, वे मजदूर जिन्होंने अपने हाथों और अटूट हौसले से इस एयरपोर्ट को बनाया। वे किसान और उनके परिवार जो भारत का पेट भरते हैं। वे सामाजिक कार्यकर्ता जो अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर निस्वार्थ भाव से लाखों लोगों की सेवा करते हैं और हमारे दिव्यांग साथी जो हमें हर दिन प्रेरणा देते हैं। इनमें से कई लोगों के लिए यह उनकी जिंदगी की पहली उड़ान थी।”

क्या बोले गौतम अदाणी?

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि सैनिक भारत की रक्षा करते हैं, मजदूर भारत बनाते हैं, किसान भारत को संभालते हैं, समाजसेवी भारत की सेवा करते हैं और दिव्यांग भारत को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस बात का उदाहरण है कि देश बिना किसी को पीछे छोड़े आगे बढ़ सकता है।

गौतम अदाणी ने कहा कि इस मौके पर मेरे और प्रीति अदाणी के लिए एनएमएआई पर वहां मौजूद लोगों के साथ खड़े होना बेहद सम्मान की बात थी। यह वह पल था, जिसने दिखाया कि यह एयरपोर्ट असल में क्या दर्शाता है, सम्मान के साथ अवसर और एक ऐसा उभरता हुआ भारत जो सबको साथ लेकर आगे बढ़ता है।

उन्होंने अंत में कहा, “इन लोगों का आशीर्वाद, साहस और दृढ़ संकल्प हमें हर दिन प्रेरित करता है कि हम और बड़ा सोचें और बेहतर सेवा करें और देश की सेवा में और अधिक मेहनत करें। जय हिंद।”

यह भी पढ़ें – नागपुर मनपा चुनाव: 2-4 नहीं, 37 सीटें मांगी, महाविकास आघाड़ी में बढ़ी टेंशन, सीट बंटवारे पर घमासान

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) परियोजना है। इसमें अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड की कंपनी एमआईएएल की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड (सीआईडीसीओ) के पास शेष 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

पहले महीने में यह एयरपोर्ट रोजाना 12 घंटे, सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ऑपरेशनल रहेगा। इस दौरान यहां से रोज 23 उड़ानें रवाना होंगी शुरुआत में यहां से इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर की सेवाएं मिलेंगी, जो मुंबई को देश के 16 बड़े शहरों से जोड़ेंगी। फरवरी 2026 से यह एयरपोर्ट 24 घंटे काम करेगा और रोजाना उड़ानों की संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी, ताकि मुंबई महानगर क्षेत्र की जरूरतें पूरी हो सकें।

इसके साथ ही एनएमआईए सभी संबंधित विभागों, सुरक्षा एजेंसियों और एयरलाइंस के साथ मिलकर जरूरी परीक्षण भी कर रहा है, ताकि हवाई अड्डे का संचालन सुरक्षित और सुचारु रूप से हो सके।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navi mumbai international airport inauguration gautam adani statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2025 | 03:18 PM

Topics:  

  • Gautam Adani
  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Navi Mumbai International Airport

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.