- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Draft Dpr Submit November Field Traffic Survey Yavatmal Murtijapur Railway Line
नवंबर से पहले DPR मसौदा होगा पेश, यवतमाल-मुर्तिजापुर रेलमार्ग के लिए फील्ड और ट्रैफिक सर्वे पूरा
Yavatmal: वर्धा-नांदेड़ रेलमार्ग को जोड़ने वाले यवतमाल-मुर्तिज़ापुर गेज परिवर्तन प्रोजेक्ट में तेजी है। इस प्रोजेक्ट की रिपोर्ट मध्य रेलवे की ओर से नवंबर 2025 के अंत तक रेल बोर्ड के सामने पेश होगी।
- Written By: प्रिया जैस

यवतमाल-मुर्तिजापुर रेलमार्ग (सौजन्य-नवभारत)
Yavatmal News: पश्चिम विदर्भ के विकास का केंद्रबिंदु माने जाने वाले और वर्धा-नांदेड़ रेलमार्ग को जोड़ने वाले यवतमाल-मुर्तिज़ापुर गेज परिवर्तन प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। इस ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) मध्य रेलवे की ओर से नवंबर 2025 के अंत तक रेल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होने की संभावना है। इस रेलमार्ग का फील्ड और ट्रैफिक सर्वे पूरा कर लिया गया है और संरेखण भी अंतिम रूप में तय हो चुका है।
ऑपरेटिंग विभाग के साथ समन्वय कर स्टेशन यार्ड प्लान तैयार कर लिए गए हैं और उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। अनुमानित खर्च का ब्योरा तैयार करने का काम जारी है और डीपीआर का मसौदा प्रगति पर है। सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी मध्य रेलवे से शकुंतला रेलवे विकास समिति के समन्वयक अक्षय पांडे को प्राप्त हुई है। पिछले कुछ वर्षों से जारी शकुंतला रेलवे विकास समिति के आंदोलन और लगातार किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख राज्यसभा के शून्यकाल में सांसद अनिल बोंडे ने किया था।
कैबिनेट कमिटी की अंतिम मंजूरी
समिति की तकनीकी पैरवी के बाद फरवरी 2024 में राज्य सरकार ने यवतमाल–मुर्तिज़ापुर ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट के लिए 50 प्रतिशत वित्तीय सहयोग की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु के साथ बैठक की थी। इसके बाद अक्टूबर 2022 में एफएलएस सर्वेक्षण को मंजूरी मिली थी, जिसे मध्य रेलवे ने अब पूरा कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
करडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
कैबिनेट कमिटी (CCEA) की अंतिम मंजूरी पाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को वित्त विभाग, नीति आयोग और अन्य स्तरों से मंजूरी लेनी होगी। इसके बाद ही रेल बोर्ड की ओर से यह प्रोजेक्ट मंत्रिमंडल समिति के समक्ष अंतिम मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इस प्रक्रिया में एक-दो साल का समय लग सकता है।
आत्महत्या-प्रभावित क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण
कई दशकों से धीमी गति से चल रहे इस काम को अब वास्तविक स्वरूप मिलता दिखाई दे रहा है। किसान आत्महत्या-प्रभावित यवतमाल ज़िले की जीवनरेखा माने जा रहे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को राज्य सरकार ने प्राथमिकता से प्रस्तावित करना चाहिए, ऐसी मांग शकुंतला रेलवे विकास समिति ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की है। मुर्तिज़ापुर-यवतमाल रेलमार्ग के लिए अब तक सभी दलों के सांसदों ने लगातार प्रयास किए हैं। सांसद संजय देशमुख ने भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी।
यह भी पढ़ें – टिपेश्वर में गूंज रही बाघ की दहाड़, आने वाले पर्यटकों की संख्या 4000 से बढ़कर हुई 30000 तक
प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने की प्रतीक्षा
पिछले 60 वर्षों से शकुंतला ब्रॉडगेज के लिए केंद्र सरकार के समक्ष लगातार प्रयास जारी हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी दो बार रेल मंत्रियों को इस संबंध में पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री की ‘वार रूम’ से इस प्रोजेक्ट की निगरानी होना ज़रूरी है। सर्वाधिक मांग वाले इस प्रोजेक्ट को अंतिम मंजूरी कब मिलती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
- अक्षय पांडे, समन्वयक, शकुंतला रेलवे विकास समिति
Draft dpr submit november field traffic survey yavatmal murtijapur railway line
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMमेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














