Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

18 दिनों से लापता युवक का रहस्यमय अंत, धनज में पेड़ से लटका मिला शव, जांच की दिशा मोबाइल फोन की ओर

Dhanaj Missing Youth Found: उमरखेड़ के धनज गांव में 18 दिनों से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस मोबाइल फोन सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 20, 2026 | 05:23 PM

body hanging from tree (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Umarkhed Missing Boy Case: कई दिनों से लापता धनज (तहसील उमरखेड़) के 18 वर्षीय युवक का पता आखिरकार एक दिल दहला देने वाली स्थिति में चला। 17 फरवरी को धनज के खेत परिसर में अपने ही खेत के पास एक पेड़ से युवक का शव लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक रूप से शव की पहचान लापता युवक संविधान नत्थू ढोबले के रूप में उसके कपड़ों के आधार पर की गई है।

शव की हालत अत्यंत खराब और क्षत-विक्षत बताई जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना को कई दिन बीत चुके थे। विशेष बात यह है कि शव के पास उसका मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिससे मामले ने रहस्यमय मोड़ ले लिया है।

चोट के निशान नहीं मिले

घटना की जानकारी मिलते ही पोफाली पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में थानेदार नीलेश शेंबले ने बताया कि मामले में आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पंचनामा के दौरान शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला मनपा का कड़ा एक्शन: जल कर बकायादारों और अवैध कनेक्शनों पर चली कैंची

Gadchiroli News: कुंभकोट में 6 वर्ष से शराब बिक्री बंद, गांव में ‘विजयस्तंभ’ बनाने का प्रस्ताव पारित

ठाणे कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया बरी, मेडिकल रिपोर्ट और उम्र के सबूतों की कमी ने पलटा मामला

डेढ़ माह से धान खरीदी बंद, 10 पत्र भेजे, पर नहीं मिली नई लिमिट; 280 करोड़ के चुकारे अटके

सभी पहलुओं से जांच जारी

शव को पोस्टमार्टम के लिए उमरखेड़ शासकीय अस्पताल भेजा गया था, लेकिन वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण आगे की जांच के लिए यवतमाल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

ये भी पढ़े: दिग्रस तहसील स्तरीय पशु प्रदर्शनी 28 से, पशुओं के लिए 2 लाख 18 हजार रुपये के पुरस्कार किए जाएंगे प्रदान

आत्महत्या या हत्या?

शव के पास मोबाइल फोन मिलने के कारण कॉल रिकॉर्ड, संदेश और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आखिर युवक की मौत कैसे हुई क्या यह आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या इन सवालों के जवाब अब जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे।

Dhanaj missing youth body found umarkhed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2026 | 05:23 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.