

Ganja Consumption Case: बिटरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाईढाणकी सं राज्य में नशे और मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बिटरगांव पुलिस ने ढाणकी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा पीते हुए 5 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढाणकी स्थित जयस्वाल देशी शराब दुकान के सामने खाली जगह में कुछ युवक मादक पदार्थों का सेवन कर रहे थे। इस संबंध में बिटरगांव पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पांडुरंग शिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान शंकर चंपत कांबळे 55, रितेश दिलीप मुनेश्वर 26, गजानन चांदू गोरेकर 31, रितेश संजय मुकीरवार 30 तथा शरद बापूराव खाडे 31, सभी निवासी ढाणकी, तहसील उमरखेड, को चिलम के जरिए गांजा पीते हुए पकड़ा गया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान सभी आरोपी नशे की हालत में पाए गए उनके पास से गांजा और सेवन में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त कर लिया गया। इसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर बिटरगांव पुलिस थाने में एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। ढाणकी जैसे शहर में दिनदहाड़े इस प्रकार मादक पदार्थों का सेवन किए जाने की घटना से नागरिकों में चिंता का माहौल था।
हालांकि, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी पांडुरंग शिंदे, मोहन चाटे, सुदर्शन जाधव, प्रवीण जाधव, राजू बेलेवार, शिवाजी शिंदे, शरद चव्हाण तथा राहुल कोकरे सहित पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी। मामले की आगे की जांच बिटरगांव पुलिस कर रही है।