AI Gemini ऐप ने उड़ाई पुलिस की नींद, एक वायरल फोटो से मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
AI Gemini App: युवाओं में एआई का क्रेज जमकर बढ़ रहा है। इसी एआई ने पुलिस की रातों की नींद भी उड़ा दी है। यवतमाल में एक फोटो वायरल हुई, जिससे पुलिस की रातों की नींद उड़ गई।
- Written By: प्रिया जैस
वायरल फोटो पर कार्रवाई (सौजन्य-नवभारत)
Yavatmal Police: यवतमाल जिले के वणी शहर में एक युवक का पिस्टल थामें फिल्मी अंदाज में खिंचवाया गया फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया।देखते ही देखते नागरिकों में दहशत का माहौल बन गया।पुलिस को भी शक हुआ कि युवक के पास असली हथियार है। तुरंत स्थानीय अपराध शाखा सक्रिय हुई और युवक की तलाश शुरू कर दी गई।
लेकिन जब हकीकत सामने आई तो पुलिस भी दंग रह गई। असल में वह फोटो एआई जेमिनी ऐप से बनाया गया था। गोकुलनगर निवासी दुल्हेखान नासिर खान पठान उर्फ सोनू (26) नामक युवक ने एआई जेमिनी ऐप के ज़रिए खुद की एक तस्वीर बनाई थी जिसमें वह हाथ में आधुनिक पिस्टल लिए हुए दिख रहा था। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले उसने कार में बैठकर एक सामान्य फोटो खिंचवाया था।
वणी में पिस्टल और देसी कट्टे का क्रेज!
उसी फोटो को उसने एआई ऐप के ज़रिए एडिट कर हथियार जोड़ दिया। किसी तरह वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इसका उसे भी अंदाज़ा नहीं था। जब यह फोटो मीडिया तक पहुंचा, तो “वणी में पिस्टल और देसी कट्टे का क्रेज!” जैसी सुर्खियों के साथ खबरें चलने लगीं। नतीजतन पुलिस के होश उड़ गए।स्थानीय अपराध शाखा और थाने की टीम ने युवक को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल के वणी में MD ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, डेढ़ लाख रुपये का माल जब्त
उद्धव ठाकरे 27 जून को यवतमाल दौरे पर, संगठनात्मक समीक्षा और राजनीतिक रणनीति पर रहेगा फोकस
यवतमाल में कोयला प्रदूषण से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, राज्य सरकार बनाएगी नई नीति
वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग उन्मूलन का लक्ष्य 21 जिलों में जागरूकता एवं जांच अभियान चलाने के निर्देश
यह भी पढ़ें – Yavatmal: मुंबई-पुणे की स्पेशल बसों का कमाल, बिना किराया बढ़ाए ST ने कमाए 9.81 करोड़
1 नवंबर को अपराध शाखा ने उसे ताबे में लेकर पूछताछ की, वहीं 2 नवंबर को सुबह पुलिस ने उसके घर की तलाशी भी ली।लेकिन वहां से कोई पिस्टल या हथियार नहीं मिला। युवक ने तब स्पष्ट किया कि उसने यह छवि एआई जेमिनी ऐप से तैयार की है। पुलिस अधिकारियों को यकीन दिलाने के लिए सोनू ने मौके पर ही ऐप का इस्तेमाल कर पुलिसकर्मियों की “पिस्टल थामे” हुई हूबहू तस्वीरें बनाकर दिखा दीं। यह देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। बाद में पुलिस ने उसे लिखित चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसे फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करने की सख्त हिदायत दी।
पहले से दर्ज मामलों ने बढ़ाया शक
दुल्हेखान उर्फ सोनू के खिलाफ पहले से ही अवैध शराब बिक्री और रेती कारोबार से जुड़े मामले दर्ज हैं। यही वजह रही कि जब उसका “हथियार वाला फोटो” वायरल हुआ, तो पुलिस को उस पर तुरंत शक हुआ कि उसके पास असली पिस्टल हो सकती है। अंततः मामला केवल एआई तकनीक से बने फर्जी फोटो का निकला, लेकिन इसने पुलिस विभाग की नींद जरूर उड़ा दी।
