Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पैनगंगा नदी में डूबने से 2 लड़कियों व सहित 3 की मौत, नहाने के चक्कर में गई जान

कपड़े धोने के बाद पैनगंगा नदी में तैरने गई 2 लड़कियों की नदी के डूबने से मौत हो गई। वहीं डूब रही लड़कियों को बचाने के लिए नदी में उतरे दो लड़कों में से एक की मौत हो गई। जबकि 1 लड़के की हालत गंभीर होने से उसको उपचार के लिए यवतमाल रेफर किया गया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 26, 2024 | 11:14 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

यवतमाल/उमरखेड: यवतमाल जिले में नदी में डूबने से 2 लड़कियों व एक लड‍़के की जान चली गई। तो वहीं एक लड‍़के की हालत गंभीर है। हादसे के कारण गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कपड़े धोने गई लड़कियों के साथ यह हादसा नहाने के दौरान हुआ।

कपड़े धोने के बाद पैनगंगा नदी में तैरने गई 2 लड़कियों की नदी के डूबने से मौत हो गई। वहीं डूब रही लड़कियों को बचाने के लिए नदी में उतरे दो लड़कों में से एक की मौत हो गई। जबकि 1 लड़के की हालत गंभीर होने से उसको उपचार के लिए यवतमाल रेफर किया गया। यह दर्दनाक हादसा उमरखेड तहसील के सावलेश्वर गांव के नजदीक पैनगंगा नदी पात्र में 26 जून को दोपहर 12.30 बजे हुआ। इस हादसे से सावलेश्वर परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों में अवंतिका राहुल पाटिल (13) निवासी सावलेश्वर, कावेरी गौतम मुनेश्वर (15) निवासी बाभली तहसील हदगांव, चैतन्य देवानंद कालबांडे (17) निवासी सावलेश्वर शामिल हैं। जबकि सावलेश्वर निवासी शुभम सिद्धार्थ कालबांडे अस्वस्थ होने से उसे उपचार के लिए यवतमाल रेफर किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर में बॉयफ्रेंड ने लिव-इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट, फिर गढ़ी सुसाइड की कहानी, 20 दिन बाद खुला राज

Western Railway पर 15 लोकल कोच का विस्तार, भीड़ कम करने की तैयारी तेज

Breaking News: ईरान ने बहरीन पर बरपाया कहर…सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी पर बोला हमला, सामने आया खौफनाक VIDEO

Weather News: आसमान से बरसी ‘आफत’ ने बढ़ाई धड़कनें, 18 राज्यों में कुदरत का कहर और किसानों का छलका दर्द

मिली जानकारी के अनुसार सावलेश्वर गांव के नजदीक नदी में कपड़े धोने के लिए अवंतिका पाटिल व कावेरी मुनेश्वर पहुंची थीं। यहां पर कपड़े धोने के बाद दोनों नदी में तैरने के लिए उतरीं, लेकिन पानी का अनुमान नहीं लगा पाने से दोनों डूबने लगीं। इस समय नदी के तट पर खडे़ चैतन्य कालबांडे और शुभम कालबांडे ने दोनों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन वह भी पानी का अनुमान नहीं लगा पाए और वे दोनों भी डूबने लगे। इसके बाद नदी तट पर गांव के 10 से 15 युवकों ने पहुंचकर नदी पात्र में कूदकर चारों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक कावेरी मुनेश्वर की मृत्यु हो चुकी थी। जबकि अवंतिका व चैतन्य की उपचार के लिए ले जाते समय मृत्यु हो गई। वहीं शुभम कालबांडे की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए यवतमाल रेफर किया गया है।

 

 

3 people including 2 girls drowned in painganga river lost their lives while bathing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2024 | 11:14 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.