Western Railway पर 15 लोकल कोच का विस्तार, भीड़ कम करने की तैयारी तेज
Western Railway Crowd Management : मुंबई में लोकल ट्रेनों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 15 डिब्बों वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है। अप्रैल के अंत तक और ट्रेनें शुरू होने की संभावना है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पश्चिम रेलवे (सौ. सोशल मीडिया )
Western Railway Update Mumbai: लोकल ट्रेन मुंबई शहर की जीवन रेखा है। मुंबईवासियों का पूरा जीवन लोकल ट्रेन के न के इर्द-गिर्द घूमता है। अब मुंबईकरों का सफर सुहाना होने वाला है। पश्चिम रेलवे लाइन पर 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी गई है।
अब Western Railway लाइन पर डिब्बों वाली 17 ट्रेनें चल रही हैं। अप्रैल के अंत तक इन ट्रेनों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। फिलहाल अंधेरी से विरार के बीच 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनें चल रही हैं।
इस पर काम चल रहा है और बांद्रा तक का काम शुरू हो चुका है। इस काम के दौरान बांद्रा, खार रोड, सांताक्रूज और विले पार्ले स्टेशनों पर प्लेटफार्म विस्तार का काम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
लोनावला के पास भीषण लैंडस्लाइड: मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 17 ट्रेनें रद्द और 31 के रूट बदले
कब शुरू होगा मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक? लैंडस्लाइड के बाद मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने किया मुआयना, दिया ये अपडेट
मुंबई में आसमानी आफत, पहले फटे बादल और अब भूखे रहने की नौबत, डब्बेवालों के फैसले से संकट में मुंबईकर
मनोरी बीच पर विदेशी जहाज का संकट, तूफानी लहरों के बीच फंसी शिप, कोस्ट गार्ड और नौसेना अलर्ट
पश्चिम, मध्य व हार्बर पर यात्रियों की बढ़ रही संख्या
इसके साथ ही पटरी, ओवरहेड तार, और सिग्लन से संबंधित काम भी तेजी से चल रहा हैं। इस काम को एक साल के भीतर पूरा करने की योजना है और इसे दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस काम के बाद बांद्रा से 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनें भी चलने लगेंगी और यात्रियों का सफर फिर से शुरू हो जाएगा।
Western Railway का बयान
पश्चिम रेलवे के संभागीय रेलवे प्रबंधक पंकज सिंह के अनुसार, लोकल ट्रेनों में भीड़ कम करने के लिए 15 डिब्बों लोकल ट्रेन की आवृत्ति बढ़ा दी गई है। सिंह ने बताया कि यात्रियों की ओर से 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों की मांग को देखते हुए चेन्नई स्थित ‘इंटीग्रल कोच फैक्ट्री’ (आईसीएफ) से इनके निर्माण के लिए संपर्क किया गया था।
ये भी पढ़ें :- Mumbai में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 4 लाख तक की कीमत के सिलेंडर जब्त
वर्तमान में लोकल ट्रेनों के तीनों मार्ग पश्चिम, मध्य और हार्बर रेलवे पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, व्यस्त समय में यात्रा करना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब होता है। ऐसे में 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को फायदा होगा।
