Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Yavatmal Agriculture Schemes: यवतमाल में किसानों के लिए अलर्ट, 20 मई तक बनवाएं फार्मर आईडी

Yavatmal PM Kisan Scheme: यवतमाल जिले में एग्रीस्टैक अभियान के तहत किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 20 मई 2026 तय की गई है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: May 01, 2026 | 06:19 PM

Yavatmal PM Kisan (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal Farmer ID: केंद्र सरकार की ‘एग्रीस्टैक’ मुहिम के तहत राज्य के सभी किसानों का डिजिटल पंजीकरण किया जा रहा है। जिले में वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल 2 लाख 95 हजार 183 लाभार्थी हैं, जिनमें से 2 लाख 62 हजार 11 किसानों के पास फार्मर आईडी उपलब्ध है। वहीं अब भी 33 हजार 172 किसानों के फार्मर आईडी लंबित हैं। 15 अप्रैल 2025 से कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दिया गया है।

फार्मर आईडी बनने के बाद पीएम-किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग प्रक्रिया स्वतः अपडेट हो जाती है। इससे लाभार्थियों की जानकारी सटीक रहती है और योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिलता है। साथ ही किसानों की पहचान, जमीन और फसल की जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से सेवाएं तेज और पारदर्शी तरीके से मिलती हैं।

20 मई 2026 की अंतिम तिथि निर्धारित

केंद्र सरकार ने इसके लिए 20 मई 2026 की अंतिम तिथि निर्धारित की है और जिला स्तर पर इस अभियान की रोजाना निगरानी की जा रही है। जिले के जिन किसानों के फार्मर आईडी अभी तक नहीं बने हैं, वे सहायक कृषि अधिकारी, उप कृषि अधिकारी या संबंधित कृषि कार्यालय से संपर्क कर तुरंत आईडी बनवाएं। इसके लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और 7/12 उतारा लेकर सेतु केंद्र पर पंजीकरण कराना आवश्यक है।

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली में किसानों की डिजिटल मैपिंग पर जोर, बोरवेल मंजूरी सिर्फ 15 मिनट में, आशिष जयसवाल के निर्देश

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के विचारों पर आधारित गुरुदेव सुसंस्कार शिविर, लाखांदुर के सोनी गांव में सफल आयोजन

नरहरी झिरवाल ने खुद बताया कैसे बनाया गया था उनका विवादित वीडियो, बोले- मेरी आवाज…

आष्टी के जंगलों में लगी भीषण आग ने तीसरे दिन लिया विकराल रूप; हाईवे दो घंटे बंद

प्रधानमंत्री किरसन सम्मान निधि योजना

यवतमाल जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी मनोजकुमार ढगे ने कहा कि ८८ प्रधानमंत्री किरसन सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन लाभार्थियों ने अब तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उनके लिए 20 मई से पहले यह प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। यदि किसान फार्मर आईडी नहीं बनवाते है, तो भविष्य में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

ये भी पढ़े: Yavatmal News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ केयर कैंप आयोजन, 150 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

तहसील अनुसार लंबित किसान संख्या

  • आर्णी – 1690
  • बाभुलगाव- 1648
  • दारव्हा 3265
  • दिग्रस – 2078
  • घाटंजी -2094
  • कर्तब – 1552
  • पांढरकवड़ा- 2098
  • महागांव 2108
  • मारेगांव1516
  • नेर-1594
  • पुसद-3898
  • रालेगांव-1444
  • उमरखेड 2757
  • वणी -1768
  • यवतमाल 2211
  • झरीजामनी – 1451

Yavatmal farmer id deadline 20 may 2026 agristack pm kisan benefits mandatory registration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2026 | 06:19 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Vidarbha Farmers
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.