ठाणे: स्ट्रोक के बाद मरीजों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, फोर्टिस अस्पताल ने आयोजित किया मार्गदर्शन सत्र

Stroke Rehabilitation in Kalyan: फोर्टिस हॉस्पिटल ने स्ट्रोक और मस्तिष्क-रीढ़ की चोटों से पीड़ित मरीजों के पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों का मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया।
Fortis Hospital Kalyan Stroke And Brain Spine Injury Rehabilitation
मार्गदर्शन सत्र में डॉक्टरों ने लिया हिस्सा(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कल्याण-डोम्बिवली फिजियोथेरेपिस्ट ग्रुप के सहयोग से हुआ आयोजन।

  • ठाणे, कल्याण और डोंबिवली के चिकित्सा विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा।

  • ब्रेन और स्पाइन सर्जरी के बाद पुनर्वास पर हुई चर्चा।

Stroke And Brain Spine Injury Rehabilitation: फोर्टिस हॉस्पिटल कल्याण ने स्ट्रोक, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की चोटों से पीड़ित मरीजों को फिर से चलने-फिरने और आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है। इसके लिए अस्पताल ने कल्याण-डोम्बिवली फिजियोथेरेपिस्ट ग्रुप के सहयोग से न्यूरोसर्जन, स्पाइन सर्जन और फिजियोथेरेपिस्ट के लिए एक विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया।

चिकित्सा विशेषज्ञ हुए शामिल

इस सत्र में ठाणे जिले के कल्याण और डोंबिवली के चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया। मस्तिष्क और रीढ़ की सर्जरी के बाद रोगियों के पुनर्वास, फिजियोथेरेपी के महत्व, स्ट्रोक के आपातकालीन उपचार और आधुनिक उपचार विधियों पर चर्चा की गई। फोर्टिस के डॉ. जयेश सरधरा और डॉ. राकेश लाला ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ. रुषभ छेड़ा, डॉ. अंजू शेलार, डॉ. हेमल छेड़ा और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. शालिनी अनंत ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया।

Fortis Hospital Kalyan Stroke And Brain Spine Injury Rehabilitation
ठाणे: MMRDA के 12 गांवों के लिए अलग क्षेत्रीय कार्यालय की मांग, एकनाथ शिंदे ने दिया आश्वासन

डॉक्टरों ने दी सलाह

ब्रेन स्ट्रोक या मस्तिष्क की चोट के बाद, केवल सर्जरी से ही इलाज पूरा नहीं होता। इसके बाद उचित पुनर्वास और फिजियोथेरेपी से मरीज़ों को चलने-फिरने की क्षमता वापस पाने में मदद मिलती है। इसके लिए विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच समन्वय आवश्यक है, ऐसा डॉ. राकेश लाला ने कहा।

Fortis Hospital Kalyan Stroke And Brain Spine Injury Rehabilitation
मुख्यमंत्री सहायता निधि को सोशल स्टॉक एक्सचेंज से जोड़ने की पहल, मरीजों के लिए बढ़ेंगे आर्थिक मदद के रास्ते

वहीं दूसरी ओर, यदि डॉक्टरों के बीच संवाद और सहयोग बढ़ता है, तो मरीज़ों को बेहतर इलाज मिल सकता है और वे फिर से आत्मनिर्भर जीवन जी सकते हैं, ऐसा डॉ. शालिनी अनंत ने अपना विचार व्यक्त किया।