स्वच्छता अभियान: मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें शुरू, रीसाइक्लिंग को मिलेगा बढ़ावा

Western Railway Cleanliness Drive 2026: पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 संपन्न हुआ। मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें शुरू की गईं।
Western Railway Mumbai Central Cleanliness Drive Plastic Recycling
पश्चिम रेलवे का स्वच्छता अभियान पूरा(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर 2 बोतल क्रशिंग मशीनें शुरू।

  • कई स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

  • खानपान इकाइयों और पेयजल की गुणवत्ता की जांच हुई।

Plastic Recycling In Mumbai: पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का समापन स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न पहलों के साथ हुआ।

इस दौरान मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर प्लास्टिक कचरे के उचित निपटान और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए दो प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें शुरू की गईं।

मुंबई सेंट्रल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज सिंह ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदिश पठानिया और अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारियों की उपस्थिति में इन मशीनों का उद्घाटन किया।

कई स्टेशनों पर चलाए गए स्वच्छता अभियान

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, स्वच्छता पखवाड़े के दौरान कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, खाद्य सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।

ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (ओबीएचएस) के कर्मचारियों, पेंट्री स्टाफ, विक्रेताओं और सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। जोगेश्वरी, बोरीवली, गोरेगांव, मालाड, खार रोड और अंधेरी सहित विभिन्न स्टेशनों पर गीले, सूखे, सेनेटरी और हानिकारक कचरे को अलग-अलग एकत्र करने की व्यवस्था पर जोर दिया गया।

ट्रेनों और कोचिंग डिपो में विशेष सफाई

अभियान के तहत मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस कोचिंग डिपो में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के डिब्बों की अंदरूनी और बाहरी सफाई की गई। नंदुरबार में भी कोचों और यार्ड की सफाई की गई। रेलवे पटरियों के आसपास उगी अनावश्यक घास-फूस हटाने के साथ रेलवे कॉलोनियों में सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई।

Western Railway Mumbai Central Cleanliness Drive Plastic Recycling
Mumbai Metro 3: मुंबई मेट्रो ने लॉन्च किया भारत का पहला मेट्रो पासपोर्ट, जानें किन 10 स्टेशनों पर मिलेगा

खानपान इकाइयों और पेयजल की जांच

यात्रियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए मेडिकल और स्वास्थ्य टीमों ने मरीन लाइन्स, बांद्रा टर्मिनस सहित विभिन्न स्टेशनों पर फूड स्टॉल, बेस किचन और खानपान इकाइयों का निरीक्षण किया। भोजन और पेयजल के नमूने लेकर गुणवत्ता की जांच की गई।

विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रखरखाव और व्यक्तिगत स्वच्छता के नियमों की जानकारी दी गई। इसके अलावा, स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में अवशिष्ट क्लोरीन तथा एच2एस टेस्ट किट के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता भी जांची गई।

Western Railway Mumbai Central Cleanliness Drive Plastic Recycling
रायगड में सेवा संकल्प अभियान, MD लोकेश चंद्र ने पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लेने की महावितरण की अपील

यात्रियों को जागरूक करने पर जोर

स्वच्छता नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की गई, यात्रियों को साफ-सफाई बनाए रखने की समझाइश दी गई और कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com