नागपुर में अभी और सताएगी चुभती गर्मी; मौसम विभाग बोला- 8 जून को नहीं, अब 10-11 को होगी राहत की बौछार
Nagpur Weather Update News: नागपुर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं, जबकि 10-11 जून को गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर मौसम, भीषण गर्मी, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Weather Alert News: नागपुर सिटी में फिर एक बार गर्मी अपने रौद्र रूप पर पहुंच रही है। संडे को तो सुबह से ही उमस भरी गर्मी शहरवासियों को बेहाल करती रही। कभी तेज धूप तो कभी बदली भरा मौसम दिन भर बना रहा। विदर्भ भर के लगभग सभी शहरों में तापमान 40 से 45 डिसे के बीच तक पहुंच गया है। नागपुर सिटी का अधिकतम तापमान ही 43.8 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 2.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29.4 डिसे पर पहुंच गया है। यह औसत से 1.1 डिग्री अधिक रहा।
उमस से बेहाल शहर, 10-11 जून को बारिश के आसार
धूप-छांव के मिलेजुले मौसम के चलते उबालती उमस भरी गर्मी बेहाल करने में तुली है। संडे को ब्रम्हपुरी का अधिकतम तापमान 45.2 डिसे दर्ज किया गया जो देश में सर्वाधिक गर्म रहा।
13 तक ऐसा ही मौसम
मौसम विभाग ने पहले 8 जून को सिटी में बारिश की संभावना जताई थी लेकिन वह अब आगे बढ़ गई है। विभाग ने संभावना जताई है कि 10 व 11 जून को तेज हवा, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 8,9 और 12 व 13 जून को आंशिक बदली वाला मौसम रहेगा। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 43-44 डिसे और न्यूनतम तापमान के 27-28 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में लाख व्यवसायी की हत्या, बोरगांव के जंगल में मिला शव
नागपुर: ड्रग्स माफियाओं की खैर नहीं! CM फडणवीस बोले- राज्यभर में जारी रहेगा ‘नो टॉलरेंस फॉर ड्रग्स’ अभियान
चंद्रपुर में तेंदुए से भिड़ी महिला, पति की जान बचाने के लिए दिखाया अदम्य साहस
पिकनिक बनी मातम: मासूम को बचाने नदी में कूदे दो युवक, कन्हान नदी में तीन की दर्दनाक मौत
15 जून के बाद ही मानसूनी बारिश
विदर्भ में मानसून के 15 जून तक आगमन की संभावना बहुत ही कम है, फिलहाल मानसून कोकण में पहुंचा लेकिन अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है। सिंधुदुर्ग तथा रत्नागिरी जिलों के कुछ हिस्सों में 9 जून तक मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है।
हालांकि इसके बाद कम से कम 15 जून तक राज्य में वर्षा की तीव्रता और मानसून की प्रगति की गति धीमी रहने की संभावना मौसम विभाग ने फिलहाल जताई है, इसलिए इस अवधि में राज्यभर में संतोषजनक बारिश होने की संभावना कम है।
यह भी पढ़ें:-पिकनिक बनी मातम: मासूम को बचाने नदी में कूदे दो युवक, कन्हान नदी में तीन की दर्दनाक मौत
विभाग के अनुसार, कम से कम 15 जून तक विदर्भ, मराठवाड़ा, खानदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में दोपहर के बाद बादल छाने तथा गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। किसानों से अपील की गई है कि बुआई के लायक पर्याप्त बारिश होने पर ही बुआई करें।
