लंच के बहाने बुलाकर की हत्या, 24 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी, वाशिम में 4 आरोपी गिरफ्तार
Abhishek Wagh Murder: वाशिम जिले के रिसोड़ तालुका स्थित उकीरखेड़ा गांव के 24 वर्षीय अभिषेक वाघ की पुराने पैसों के विवाद के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई।
Youth Murder (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Washim Murder Case: रिसोड़ तालुका के उकीरखेड़ा निवासी 24 वर्षीय अभिषेक वाघ की बेरहमी से हत्या की घटना पिंपरी सरहद में बलिराजा पेट्रोल पंप के पास हुई। मृतक के पिता विष्णु वाघ 49 की शिकायत पर शिरपुर पुलिस स्टेशन में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, तीन वर्ष पूर्व पैसों को लेकर मृतक और आरोपी आनंद मावल के बीच विवाद हुआ था। इसी पुराने झगड़े के चलते 18 जून को आरोपी मृतक को लंच पर बुलाकर पिंपरी सरहद पर ले गए और साजिश रचकर भारी हथियार से सिर पर वार कर दिया।
तीन साल पुराने पैसों के विवाद ने ली जान
गंभीर रूप से घायल अभिषेक को पहले मेहकर अस्पताल और बाद में छत्रपति संभाजीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
रात के समय बस में अंधेरे का फायदा उठा कर कंडक्टर ने की घिनौनी हरकत, MSRTC की चलती बस में महिला से छेड़छाड़
संभाजीनगर मनपा: 3 दिन में फाइल क्लियर, वरना जवाब देना होगा; आयुक्त अमोल येडगे, ई-ऑफिस से प्रशासन में आएगी तेजी
महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर-2 की आहट! सांसदों के बाद अब उद्धव गुट के विधायकों में टूट की अटकलें तेज
गांवों में चुनावी माहौल गरमाया, मानोरा की 36 ग्राम पंचायतों का आरक्षण घोषित, चुनावी गतिविधियां हुई तेज
ये भी पढ़े: नागपुर में बुलडोजर वाली दबंगई: जमीन हड़पने के लिए तोड़ दिया बंद ढाबा; 8 दिन बाद जागी कलमेश्वर पुलिस
शिरपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों आनंद मावल 23, प्रतीक हुंबाल 23, पवन दांदडे 23 सभी महागांव निवासी तथा शुभम अवचार 21 अंजनी बु, ता. मेहकर निवासी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। थानेदार वाघ की देखरेख में PSI इमरान खान पठान आगे की जांच कर रहे हैं। कोर्ट ने आरोपियों को 24 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
