लासलगांव बाजार समिति की गुटबाजी पर भुजबल का तंज, बोले- किसानों का नुकसान नहीं होना चाहिए

Market Committee Factionalism: लासलगांव कृषि उत्पन्न बाजार समिति में सत्ता संघर्ष और गुटबाजी पर मंत्री छगन भुजबल ने तंज कसा। उन्होंने संचालकों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होनेकी अपील की।
lasalgaon market committee chhagan bhujbal factionalism farmers interest
लासलगांव बाजार(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Lasalgaon Market Committee: महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने लासलगाव कृषि उत्पन्न बाजार समिति में जारी सत्ता संघर्ष और आंतरिक राजनीति पर अपने चुटीले अंदाज में जमकर निशाना साधा। उन्होंने समिति के नवनिर्वाचित संचालकों को अपने ही चुनाव का उदाहरण देते हुए एकजुट होकर जनता के हित में कार्य करने की सलाह दी।

विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री भुजबल ने कहा कि बाजार समिति के सभापति और उपसभापति पद के चुनाव दो बार स्थगित होने से संचालकों की गुटबाजी खुलकर सामने आई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुंबई से आए किसी व्यक्ति के लिए इस स्तर की राजनीति को समझना काफी कठिन है। लोग एक तरफ साथ देने का दावा करते हैं, तो दूसरी तरफ अदालत या विपणन मंत्री के पास चले जाते हैं।

lasalgaon market committee chhagan bhujbal factionalism farmers interest
मनसे का विद्यार्थी सेना सदस्यता अभियान जोरो पर, अमित ठाकरे खुद उतरे मैदान में, नासिक के कॉलेज में दी भेट

कुर्सी एक दावेदार दस

सत्ता की खींचतान पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कुर्सी एक है और उसके दावेदार दस हैं, ऐसे में सभी का एक साथ उस पर बैठना संभव नहीं है। बारी-बारी से सभी को अवसर मिलेगा। उन्होंने संचालकों से कहा, आपको जितना झगड़ना है झगड़िए, एक-दूसरे के सिर पर बैठिए, लेकिन इस गुटबाजी की वजह से किसानों का नुकसान नहीं होना चाहिए।

एकजुट होकर काम करने की दी सलाह

भुजबल ने सभी संचालकों से आपसी मतभेद भूलकर बाजार समिति के माध्यम से किसानों के हित में एक साथ मिलकर बेहतर कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर बाजार समिति के सभापति डी. के. जगताप, उपसभापति ललित दरेकर, संचालक जयदत्त होलकर और बालासाहेब क्षीरसागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com